सागर : पुलिस की सख्त कार्यवाही, तीन अलग-अलग मामलों में 3 आरोपी गिरफ्तार
सागर। थाना विनायका पुलिस ने शास. शिक्षक से मारपीट एवं जातिगत अपमान, सगे भाई से शराब के लिये पैसे न देने पर मारपीट तथा पड़ोसी से शराब के लिये रुपये मांगकर मारपीट के तीन अलग-अलग मामलों में 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के माध्यम से जेल भेजा है। पहले मामले में ग्राम सिलापरी स्थित शास. विद्यालय में पदस्थ शिक्षक हरिराम अहिरवार के साथ जातिगत अपमान एवं मारपीट करने के आरोपी कल्यान सिंह बुंदेला को पुलिस ने फरारी के बाद 10 फरवरी को ग्राम विनायका से गिरफ्तार किया। आरोपी के विरुद्ध बीएनएस की विभिन्न धाराओं एवं एससी-एसटी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर केंद्रीय जेल सागर भेजा गया। दूसरे मामले में ग्राम बेसली निवासी जसरथ अहिरवार की शिकायत पर उसके छोटे भाई गोपाल अहिरवार को गिरफ्तार किया गया। आरोपी ने शराब पीने के लिये पैसे न देने पर अपने ही भाई के साथ मारपीट की थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय बंडा में पेश किया, जहां से उसे उप जेल बंडा भेजा गया। तीसरे मामले में ग्राम भरतपुर निवासी गोविंद लोधी से शराब के लिये 300 रुपये मांगकर मारपीट करने वाले आरोपी राममिलन उर्फ मिलन लोधी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया। आदेशानुसार आरोपी को भी उप जेल बंडा में निरुद्ध कराया गया। इन तीनों मामलों में त्वरित कार्यवाही कर आरोपियों की गिरफ्तारी से क्षेत्र में कानून व्यवस्था मजबूत हुई है और आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ा है। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक अनिल तिवारी, उप निरीक्षक भूपेंद्र विश्वकर्मा सहित पुलिस स्टाफ की भूमिका सराहनीय रही।
सागर : पुलिस की सख्त कार्यवाही, तीन अलग-अलग मामलों में 3 आरोपी गिरफ्तार
सागर : पुलिस की सख्त ...
[post_dates]

संपादक







