होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

सागर : युवक की संदिग्ध मौत, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाकर किया चक्काजाम

सागर : युवक की संदिग्ध ...

[post_dates]

संपादक

Published on:

whatsapp

सागर : युवक की संदिग्ध मौत, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाकर किया चक्काजाम
सागर : जैसीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कंदेला में 20 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शनिवार दोपहर 12 बजे गांव के जंगल में युवक का शव पेड़ से झूलता मिला। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा किया, लेकिन शाम होते-होते आक्रोशित परिजनों ने सागर-सिलवानी स्टेट हाईवे क्र.15 पर गेहूंरास चौराहा पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया। मृतक की पहचान छोटेलाल पिता धनीराम अहिरवार 20 वर्ष के रूप में हुई है। परिजनों ने आत्महत्या की संभावना से इनकार करते हुये आरोप लगाया कि छोटेलाल की हत्या कर शव को पेड़ से लटकाया गया है। उन्होंने गांव के सरपंच परिवार के आनंदी पटेल, पप्पू पटेल और अशोक पटेल पर गंभीर आरोप लगाये। परिजनों का कहना है कि 15 दिन पहले सरपंच परिवार के ही पवन पटेल उनकी बेटी को भगा ले गया था, जिसकी रिपोर्ट जैसीनगर थाने में दर्ज कराई गई थी, लेकिन पुलिस ने कोई ठोस कार्यवाही नहीं की। इसी मामले को लेकर धमकियां मिलने की शिकायत भी की गई थी। परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया। चक्काजाम के चलते करीब दो घंटे तक हाईवे पर यातायात बाधित रहा और वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी शशिकांत गुर्जर ने निष्पक्ष जांच और पैनल से पोस्टमार्टम का आश्वासन दिया। बाद में जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत के हस्तक्षेप के बाद परिजन माने और शाम करीब 6 बजे जाम समाप्त किया गया। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रविवार को डॉक्टरों के पैनल द्वारा कराया जायेगा। पवन पटेल की तलाश जारी है। मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्यवाही का भरोसा दिलाया गया है। क्षेत्र में फिलहाल तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है।

Join our WhatsApp Group
संपादक

हमारे बारे में योगेश दत्त तिवारी पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और मीडिया की दुनिया में एक विश्वसनीय और सशक्त आवाज के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। अपने समर्पण, निष्पक्षता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता के चलते उन्होंने पत्रकारिता में एक मजबूत स्थान बनाया है। पिछले 15 वर्षों से वे प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र 'देशबंधु' में संपादक के रूप में कार्यरत हैं। इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने समाज के ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है और पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखा है। उनकी लेखनी न सिर्फ तथ्यपरक होती है, बल्कि सामाजिक चेतना को भी जागृत करती है। योगेश दत्त तिवारी का उद्देश्य सच्ची, निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता को बढ़ावा देना है। उन्होंने हमेशा युवाओं को जिम्मेदार पत्रकारिता के लिए प्रेरित किया है और पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम माना है। उनकी संपादकीय दृष्टि, विश्लेषणात्मक क्षमता और निर्भीक पत्रकारिता समाज के लिए प्रेरणास्रोत रही है।
error: RNVLive Content is protected !!