होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

घर में घुसकर डंडे से मारपीट करने वाला आरोपी गिरफ्तार ,अवैध रूप से पर्ची पर सट्टा लगाने वाले 3 आरोपियों पर कार्यवाही

घर में घुसकर डंडे से ...

[post_dates]

संपादक

Published on:

whatsapp

घर में घुसकर डंडे से मारपीट करने वाला आरोपी गिरफ्तार ,अवैध रूप से पर्ची पर सट्टा लगाने वाले 3 आरोपियों पर कार्यवाही
सागर। थाना मोतीनगर पुलिस द्वारा अपराधों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुये घर में घुसकर मारपीट करने वाले आरोपी की गिरफ्तार किया है। 1 मार्च की रात्रि लगभग 11 बजे फरियादिया 21 वर्ष निवासी इतवारी टोरी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि मोहल्ले के मनु मिश्रा एवं मेहुल मिश्रा ने उसके भाई के साथ गाली गलौज करते हुये घर में घुसकर डंडे एवं पत्थर से मारपीट की, जिससे उसे एवं उसके भाई को चोटें आई। बीच बचाव करने पर जान से खत्म करने की धमकी देकर आरोपी फरार हो गये। रिपोर्ट पर थाना मोतीनगर में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपी रवि राहुल उर्फ मनु मिश्रा 35 वर्ष निवासी इतवारी वार्ड को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त डंडा जब्त किया। आरोपी को न्यायालय पेश किया। उक्त आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी विभिन्न आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।
वही 2 मार्च को मुखबिर सूचना पर थाना मोतीनगर पुलिस द्वारा विभिन्न स्थानों पर दबिश दी गई। नरयावली नाका, पंतनगर वार्ड एवं मुक्तिधाम, मंदिर क्षेत्र के पास अंक पर्ची पर सट्टा लगाते हुये पहलाद पिता बाबूलाल पटेल 40 वर्ष निवासी भगतसिंह वार्ड, प्रकाश पिता मोतीलाल सेन 45 वर्ष निवासी इतवारी टोरी, बबलू कोरी पिता अयोध्या प्रसाद कोरी 27 वर्ष निवासी पंतनगर वार्ड आरोपियों के कब्जे से सट्टा पर्चियां, पेन एवं नगदी राशि जब्त की गई। आरोपियों के विरुद्ध सट्टा एक्ट की धारा 4 के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक जसवंत राजपूत, अरुण मिश्रा, नदीम शेख, भगवान दास, कुंवर, बद्री सिंह ठाकुर, राहुल एवं अन्य स्टाफ की भूमिका रही।

Join our WhatsApp Group
संपादक

हमारे बारे में योगेश दत्त तिवारी पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और मीडिया की दुनिया में एक विश्वसनीय और सशक्त आवाज के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। अपने समर्पण, निष्पक्षता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता के चलते उन्होंने पत्रकारिता में एक मजबूत स्थान बनाया है। पिछले 15 वर्षों से वे प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र 'देशबंधु' में संपादक के रूप में कार्यरत हैं। इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने समाज के ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है और पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखा है। उनकी लेखनी न सिर्फ तथ्यपरक होती है, बल्कि सामाजिक चेतना को भी जागृत करती है। योगेश दत्त तिवारी का उद्देश्य सच्ची, निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता को बढ़ावा देना है। उन्होंने हमेशा युवाओं को जिम्मेदार पत्रकारिता के लिए प्रेरित किया है और पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम माना है। उनकी संपादकीय दृष्टि, विश्लेषणात्मक क्षमता और निर्भीक पत्रकारिता समाज के लिए प्रेरणास्रोत रही है।
error: RNVLive Content is protected !!