होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

सागर में अवैध हथियार रखने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

सागर में अवैध हथियार रखने ...

[post_dates]

संपादक

Published on:

whatsapp

सागर में अवैध हथियार रखने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार
सागर। थाना मोतीनगर को 2 जनवरी को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि नागेश्वर मंदिर के पीछे बाईसा मोहल्ला ग्राउंड में एक व्यक्ति अवैध हथियार लेकर किसी आपराधिक वारदात की नीयत से खड़ा है। सूचना पर थाना प्रभारी मोतीनगर द्वारा तत्काल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई। पुलिस को देखकर आरोपी भागने का प्रयास करने लगाये जिसे स्टाफ की मदद से पकड़ लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम निखिल पिता प्रभु पटेल्र 22 वर्ष निवासी ग्राम सीहोरा थाना राहतगढ़ बताया। आरोपी की समक्ष गवाहों के जामा तलाशी लेने पर उसकी कमर में छिपाया हुआ एक लोहे का देशी कट्टा तथा जैकेट की जेब से 2 जिन्दा कारतूस बरामद किये गये। आरोपी द्वारा हथियार रखने का कोई वैध लाइसेंस प्रस्तुत नहीं किया गया। आरोपी का उक्त कृत्य धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत दंडनीय पाये जाने से आरोपी को मौके पर गिरफ्तार कर अवैध हथियार एवं कारतूस जप्त किये गये। थाना मोतीनगर में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

Join our WhatsApp Group
संपादक

हमारे बारे में योगेश दत्त तिवारी पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और मीडिया की दुनिया में एक विश्वसनीय और सशक्त आवाज के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। अपने समर्पण, निष्पक्षता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता के चलते उन्होंने पत्रकारिता में एक मजबूत स्थान बनाया है। पिछले 15 वर्षों से वे प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र 'देशबंधु' में संपादक के रूप में कार्यरत हैं। इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने समाज के ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है और पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखा है। उनकी लेखनी न सिर्फ तथ्यपरक होती है, बल्कि सामाजिक चेतना को भी जागृत करती है। योगेश दत्त तिवारी का उद्देश्य सच्ची, निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता को बढ़ावा देना है। उन्होंने हमेशा युवाओं को जिम्मेदार पत्रकारिता के लिए प्रेरित किया है और पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम माना है। उनकी संपादकीय दृष्टि, विश्लेषणात्मक क्षमता और निर्भीक पत्रकारिता समाज के लिए प्रेरणास्रोत रही है।
error: RNVLive Content is protected !!