होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

( सागर ) रेल ट्रैक पर मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, आधार कार्ड से हुई पहचान, जीआरपी जुटी जांच में…

( सागर ) बीना में सोमवार ...

[post_dates]

संपादक

Published on:

whatsapp

( सागर ) बीना में सोमवार को कुरवाई कैथोरा और मंडी बामोरा रेलवे स्टेशनों के बीच स्थित ट्रैक पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा मिला। घटना की सूचना मंडी बामोरा के डिप्टी स्टेशन मास्टर ने तत्काल बीना रेलवे स्टेशन और जीआरपी को दी।

उसी समय भोपाल से झांसी की ओर जा रही पैसेंजर ट्रेन (क्रमांक 05560) के लोको पायलट ने मानवीय संवेदना का परिचय देते हुए ट्रैक पर पड़े शव को नजरअंदाज नहीं किया। उन्होंने तत्काल गैंगमैन की सहायता से शव को ट्रेन के ब्रेक यान में रखवाया और बीना स्टेशन पहुंचकर प्लेटफॉर्म क्रमांक 4 पर शव को सुरक्षित उतारा। स्टेशन प्रबंधन और जीआरपी को इसकी सूचना दी गई।

मौके पर पहुंची जीआरपी टीम ने शव की तलाशी ली, जिसमें उसकी जेब से एक आधार कार्ड बरामद हुआ। कार्ड के जरिए मृतक की पहचान मारी राजी रेड्डी के रूप में हुई, जो तेलंगाना के रंगा रेड्डी जिले के सिरपुर गांव के निवासी बताए जा रहे हैं।

जीआरपी ने आधार कार्ड में दर्ज जानकारी के आधार पर मृतक के परिजनों से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन भाषा की समस्या के कारण अधिक जानकारी एकत्र करना फिलहाल संभव नहीं हो पाया है। जीआरपी एएसआई छेदीलाल मिश्रा ने बताया कि मृतक की उम्र लगभग 52 वर्ष है और शव को मर्चुरी में सुरक्षित रखा गया है।

परिजनों के बीना पहुंचने के बाद ही मौत की परिस्थितियों और अन्य तथ्यों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल जीआरपी मामले की जांच कर रही है।

Join our WhatsApp Group
संपादक

हमारे बारे में योगेश दत्त तिवारी पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और मीडिया की दुनिया में एक विश्वसनीय और सशक्त आवाज के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। अपने समर्पण, निष्पक्षता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता के चलते उन्होंने पत्रकारिता में एक मजबूत स्थान बनाया है। पिछले 15 वर्षों से वे प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र 'देशबंधु' में संपादक के रूप में कार्यरत हैं। इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने समाज के ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है और पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखा है। उनकी लेखनी न सिर्फ तथ्यपरक होती है, बल्कि सामाजिक चेतना को भी जागृत करती है। योगेश दत्त तिवारी का उद्देश्य सच्ची, निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता को बढ़ावा देना है। उन्होंने हमेशा युवाओं को जिम्मेदार पत्रकारिता के लिए प्रेरित किया है और पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम माना है। उनकी संपादकीय दृष्टि, विश्लेषणात्मक क्षमता और निर्भीक पत्रकारिता समाज के लिए प्रेरणास्रोत रही है।
error: RNVLive Content is protected !!