होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
—
On:

सड़क किनारे खड़े युवकों पर चढ़ी बस, चारों की मौत,मृतकों में दो सगे भाई, एक इकलौता बेटा

रहली। निजी बस ने सड़क ...

[post_dates]

संपादक

Published on:

whatsapp

रहली। निजी बस ने सड़क किनारे खड़े युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में सभी की मौत हो गई, इनमें दो सगे भाई थे। एक्सीडेंट रहली थाना इलाके के अनंतपुरा गांव के पास हुआ है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक उछलकर काफी दूर जा गिरे। पुलिस ने बस को जब्त कर लिया है और शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेजा है। पुलिस के अनुसार युवक अनंतपुरा गांव से सिमरिया हर्राखेड़ा की ओर जा रहे थे, रास्ते में सड़क किनारे खड़े हो गये। बस सिमरिया से होते हुये दमोह जा रही थी। हादसे में शिवम पिता रामचरण पाल 18, सत्यम पिता रामचरण पाल 17, प्राशू उर्फ प्रशांत पिता खुमान पाल 14 और उमेश पिता चेतू पाल 16 की मौत हो गई, सत्यम और शिवम सगे भाई थे। प्रशांत अपने परिवार का इकलौता बेटा था, उसकी एक बहन है, उमेश दो भाईयों में छोटा था, हादसे की सूचना मिलते ही देवरी विधायक बृजबिहारी पटेरिया घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर सांत्वना दी। विधायक पटेरिया ने बताया कि वे बंडा में होने वाले मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे, लेकिन घटना की खबर मिलते ही वहीं से लौटकर मौके पर पहुंच गये। विधायक ने कहा कि एक ही परिवार के चार बच्चों की दर्दनाक मौत बेहद दुखद है। पीड़ित परिवार की हरसंभव मदद की जायेगी। मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर मृतकों के परिजनों को सहायता राशि देने की मांग भी की है। मृतकों के चाचा भगवानदास ने बताया कि भैंसों की तलाश करने भतीजे घर से निकले थे। वे खेत के बाहर रोड किनारे खड़ी बाइक के पास आकर खड़े हो गये। यहां वह आपस में बातचीत कर रहे थे। तभी तेज रफ्तार बस ने टक्कर मार दी। इसके बाद भाई रामचरण ने पुलिस को सूचना दी।

Join our WhatsApp Group
संपादक

हमारे बारे में योगेश दत्त तिवारी पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और मीडिया की दुनिया में एक विश्वसनीय और सशक्त आवाज के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। अपने समर्पण, निष्पक्षता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता के चलते उन्होंने पत्रकारिता में एक मजबूत स्थान बनाया है। पिछले 15 वर्षों से वे प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र 'देशबंधु' में संपादक के रूप में कार्यरत हैं। इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने समाज के ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है और पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखा है। उनकी लेखनी न सिर्फ तथ्यपरक होती है, बल्कि सामाजिक चेतना को भी जागृत करती है। योगेश दत्त तिवारी का उद्देश्य सच्ची, निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता को बढ़ावा देना है। उन्होंने हमेशा युवाओं को जिम्मेदार पत्रकारिता के लिए प्रेरित किया है और पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम माना है। उनकी संपादकीय दृष्टि, विश्लेषणात्मक क्षमता और निर्भीक पत्रकारिता समाज के लिए प्रेरणास्रोत रही है।
प्रमुख खबरें
View All