सागर : किसान के घर में चोरी की वारदात होते होते बची, चोर का हाथ हुआ जख्मी
सागर/शाहगढ़। अमरमऊ के खरगातोरा गांव में बीती देर रात किसान के घर में चोरी की वारदात होते होते बची। प्रमोद यादव ने पुलिस को बताया कि बीती रात मेरे घर के दरवाजे से कुंदी खोलने का प्रयास कर रहे चोर के हाथ को उसी दरवाजे से दबा दिया बका लगने से उसका हाथ जख्मी हो गया और तेज धार से खून भी निकलने लगा। फिर मैंने अपने पडोसियों को आवाज लगाई तो वह हाथ छुडाकर भाग गया। आवाज सुनकर फोरन ही जमना यादव, पुष्पेन्द्र यादव, बलराम यादव भी आ गये, चोरी करने का उद्देश्य लेकर आये तीनों युवक जो भाग रहे थे उनका पीछा किया पकड़ने का प्रयास किया जिसमें एक चोर कपड़ा छोड़ गया, लेकिन तीनों की अंधेरे में भाग गये। शाहगढ़ थाने में भारी संख्या में एकत्रित हुये गांव के लोगों ने कहा कि अगर पुलिस प्रयास करे तो चोरों को पकड़ने में जख्मी हुये हाथ वाले चोर का सुराग लग सकता है। गौरतलब है कि अमरमऊ में एक माह में चोरी की दूसरी वारदात है इसके पहले 7 फरवरी को अमरमऊ के दो घरों में चोरी हों गई जिसमें लाखों के जेवरात और नकदी चुरा ले गये थे, उस चोरी का भी अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया, गांव के लोगों के कहना है कि दोनों चोरी में इन्हीं चोरों का हाथ हो सकता है। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात तीन चोरों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सागर : किसान के घर में चोरी की वारदात होते होते बची, चोर का हाथ हुआ जख्मी
सागर : किसान के घर ...
by Suraj Sen
[post_dates]

Sub Editor







