08 दिसंबर से थम गई शहनाई की धुन, 06 फरवरी से फिर गूंजेंगी शादियां,जाने नए साल के शुभ मुहूर्त
विवाह के शुभ लग्न 08 दिसंबर 2025 से बंद हो जाएंगे, जिसके साथ ही 55 दिनों तक शादी-ब्याह जैसे सभी मांगलिक कार्यों पर विराम लग जाएगा। शुभ कार्यों में शुक्ल पक्ष एवं गुरु-शुक्र के शुभ होने की अनिवार्यता के कारण 08 दिसंबर से लग्न समाप्त हो रहे हैं। इस अवधि में खरमास और गुरु-शुक्र अस्त दोनों होने के कारण कोई विवाह संस्कार नहीं होंगे। डॉ अनिल दुबे वैदिक बताते हैं कि
08 दिसंबर 2025 तक लग्न चलेंगे, इसके बाद खरमास प्रारंभ हो जाएगा। 11 दिसंबर से 1 फरवरी 2026 तक शुभ ग्रह अस्त रहेंगे। इसके बाद 4 फरवरी 2026 से विवाह और अन्य शुभ कार्यों की शुरुआत हो जाएगी।
ज्योतिषीय मान्यता के अनुसार वर्ष के 12 महीनों में सिर्फ छह माह ही शुभ कार्यों के योग्य होते हैं। बिना मुहूर्त के किए गए कार्यों में बाधाएं आती हैं, इसलिए इस अवधि में विवाह पर रोक रहेगी।
हृषीकेश पंचांग वाराणसी के अनुसार भी पूरे खरमास में विवाह वर्जित रहते हैं। हालांकि अन्य दिनों में शादियां होती रहती हैं, लेकिन खरमास में पूर्ण रूप से रोक मानी जाती है।
अगले वर्ष के कुछ प्रमुख शुभ मुहूर्त
फरवरी: 4, 8, 10, 16, 12
मार्च: 3, 14
अप्रैल: 9, 12, 15, 20, 21, 25, 30
मई: 1, 3, 9, 12, 13, 14, 21
जून: 21, 30
जुलाई: 1, 2, 6, 7, 8, 11, 12
नवंबर: 7, 20, 21, 24, 27, 30
दिसंबर: 1, 6, 9, 11, 13
डॉ अनिल दुबे वैदिक देवरी बिछुआ 9936443138








