सागर: सिविल अस्पताल के प्रसूता वार्ड में गंदगी का अंबार,मरीज परेशान, बाथरूम बदहाल, पलंगों पर दौड़ते हैं चूहे ?
सागर/बीना। सिविल अस्पताल के वात्सल्य प्रसूति गृह में साफ सफाई की स्थिति बेहद खराब है। वार्ड के बाथरूम में गंदगी का अंबार लगा हुआ है, जिससे भर्ती महिलाओं और उनके परिजनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस लापरवाही से संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। मरीजों के परिजनों, राजबाई आदिवासी और गीताबाई ने बताया कि बाथरूम में गंदगी के कारण बाथरूम का उपयोग करना मुश्किल हो गया है। फर्श पर गंदे कपड़े पड़े हैं और दुर्गंध के कारण वार्ड में बैठना भी कठिन है। परिजनों का आरोप है कि कई महीनों से नियमित साफ सफाई नहीं हुई है। परिजनों ने यह भी बताया कि रात में पलंगों पर चूहे दौड़ते हैं, जिससे मरीजों को सोने में परेशानी होती है। वार्ड में दिन में दो बार पोंछा लगने के बावजूद गंदगी बनी रहती है। बाथरूम की खराब स्थिति के कारण मरीजों और उनके परिजनों को खुले में शौच के लिये जाना पड़ रहा है। दूसरी मंजिल पर भर्ती मरीजों को नीचे आने में विशेष कठिनाई होती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, प्रसूति वार्ड में नवजात शिशुओं और माताओं की भर्ती के कारण स्वच्छता का उच्चतम स्तर बनाये रखना आवश्यक है। थोड़ी सी भी लापरवाही गंभीर संक्रमण का कारण बन सकती है, जो मां और बच्चे दोनों के लिये खतरनाक है। नानक वार्ड के पार्षद बीडी रजक ने इस संबंध में कहा कि अस्पताल में मरीजों की संख्या अधिक है, लेकिन साफ सफाई व्यवस्था उस अनुपात में नहीं है। कई परिजनों ने आरोप लगाया है कि शिकायत करने के बावजूद स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है। सरकार स्वास्थ्य सेवाओं पर करोड़ों रुपये खर्च करने का दावा करती है, लेकिन जमीनी स्तर पर हालात कुछ और ही तस्वीर बयां कर रहे हैं। बीएमओ डॉ. संजीव अग्रवाल ने बताया कि नवीन वात्सल्य प्रसूति गृह में छह बाथरूम बने हुये हैं। काफी लंबे समय से सेप्टिक टैंक लबालब भरा हुआ है। जिसकी वजह से शौचालय चौक हो गये है। इस संबंध में नगर पालिका को कई बार अवगत करा चुके हैं। एक बार सफाईकर्मियों की टीम आई थी। आधा अधूरा काम करने के बाद वापस चली गई। इसके बाद टीम वापस नहीं आई है।
सागर: सिविल अस्पताल के प्रसूता वार्ड में गंदगी का अंबार,मरीज परेशान, बाथरूम बदहाल, पलंगों पर दौड़ते हैं चूहे ?
सागर: सिविल अस्पताल के प्रसूता ...
by Suraj Sen
[post_dates]

Sub Editor







