होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

सागर कलेक्ट्रेट में ग्रामीणों और पुलिस में धक्का मुक्की,संत रविदास जयंती पर झंडा लगाने की बात पर हुआ था विवाद

सागर कलेक्ट्रेट में ग्रामीणों और ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

सागर कलेक्ट्रेट में ग्रामीणों और पुलिस में धक्का मुक्की,संत रविदास जयंती पर झंडा लगाने की बात पर हुआ था विवाद 

सागर। मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे सागर कलेक्ट्रेट कार्यालय में बड़कुआं गांव के सैकड़ों ग्रामीणों और पुलिस के बीच जमकर धक्का मुक्की हुई। ग्रामीण बच्चों से मारपीट मामले में बहेरिया पुलिस द्वारा कार्रवाई ना करने की शिकायत लेकर को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे थे, लेकिन पुलिस द्वारा प्रवेश रोकने पर माहौल तनावपूर्ण हो गया। ग्रामीणों में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल थीं। ग्रामीण गेट क्रमांक-1 से कलेक्ट्रेट के अंदर प्रवेश करने का प्रयास कर रहे थे। इस दौरान पुलिस और ग्रामीणों के बीच तीखी नोकझोंक के बाद स्थिति बिगड़ गई। काफी देर तक हंगामा चलता रहा और मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया। इसके बावजूद ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट गेट से अंदर प्रवेश कर लिया। काफी समय तक ग्रामीण नारेबाजी करते रहे इसके बाद वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे ग्रामीणों को समझाइश दी,जिसके बाद ग्रामीण माने। ग्रामीण कपिल चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि मामला संत रविदास जयंती के दिन शुरू हुआ। एक फरवरी को बड़कुआं गांव में जयंती का आयोजन हुआ और शोभायात्रा निकाली गई। इसी दौरान गांव के छोटे-छोटे बच्चों ने मंदिर में झंडा लगा दिया, जिससे गांव के सरपंच प्रतिनिधि भूपेंद्र सिंह नाराज हो गए। उन्होंने अपने साथी धन सिंह, खिलान सिंह, गुलजार सिंह और महाराज सिंह के साथ मिलकर बच्चों के साथ मारपीट की।

कपिल चौधरी ने बताया कि इस संबंध में उन्होंने बहेरिया थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन पुलिस ने ना एफआईआर लिखी ना कोई कार्रवाई नहीं की। इसके चलते ग्रामीण नाराज थे। जब हमारी आवाज़ पुलिस ने नहीं सुनी, तो आज हम कलेक्टर से न्याय मांगने के लिए आए थे।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
प्रमुख खबरें
View All
error: RNVLive Content is protected !!