होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

सागर : मुख्य चौराहे पर चोरों का धावा: बांदरी में पान दुकान का ताला तोड़ 4 हजार नकद व सामान ले उड़े

सागर : मुख्य चौराहे पर ...

[post_dates]

संपादक

Published on:

whatsapp

सागर : मुख्य चौराहे पर चोरों का धावा: बांदरी में पान दुकान का ताला तोड़ 4 हजार नकद व सामान ले उड़े

सागर/बांदरी। नगर परिषद बांदरी में मुख्य चौराहे पर पान की दुकान में चोरों ने चोरी की है यह घटना नगर के मुख्य चौराहे पर स्थित एक पान की दुकान को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाते हुये चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घटना की जानकारी दुकानदार को सुबह दुकान खोलने पर लगी, जिसके बाद उसने तत्काल पुलिस को लिखित आवेदन दिया। पीड़ित दुकानदार राधे साहू पिता गुलाबचंद साहू ने बताया कि चोर रात के समय दुकान का ताला तोड़कर सिगरेट के पैकेट, गुटखा के पैकेट और लगभग 4000 रुपये नकद सहित अन्य सामान चुरा ले गये। चोरी की यह घटना मुख्य बाजार क्षेत्र बंडा तिराहे में हुई है जिससे स्थानीय व्यापारियों और आम नागरिकों में दहशत का माहौल है। घटना के बाद क्षेत्र के लोगों ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किये हैं। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि जब नगर के सबसे व्यस्त और चौराहे वाले इलाके में इस तरह की चोरी हो रही है तो अन्य इलाकों में लोग खुद को कैसे सुरक्षित महसूस करेंगे। फिलहाल पुलिस ने आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से चोरों की तलाश की जा रही है। लोग पुलिस से रात्रि गश्त बढ़ाने और बाजार क्षेत्र में सुरक्षा सख्त करने की मांग कर रहे हैं।

Join our WhatsApp Group
संपादक

हमारे बारे में योगेश दत्त तिवारी पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और मीडिया की दुनिया में एक विश्वसनीय और सशक्त आवाज के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। अपने समर्पण, निष्पक्षता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता के चलते उन्होंने पत्रकारिता में एक मजबूत स्थान बनाया है। पिछले 15 वर्षों से वे प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र 'देशबंधु' में संपादक के रूप में कार्यरत हैं। इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने समाज के ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है और पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखा है। उनकी लेखनी न सिर्फ तथ्यपरक होती है, बल्कि सामाजिक चेतना को भी जागृत करती है। योगेश दत्त तिवारी का उद्देश्य सच्ची, निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता को बढ़ावा देना है। उन्होंने हमेशा युवाओं को जिम्मेदार पत्रकारिता के लिए प्रेरित किया है और पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम माना है। उनकी संपादकीय दृष्टि, विश्लेषणात्मक क्षमता और निर्भीक पत्रकारिता समाज के लिए प्रेरणास्रोत रही है।
error: RNVLive Content is protected !!