रास्ता रोककर छेड़छाड़ व जान से मारने की धमकी देने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
सागर। 12 जनवरी को थाना मोतीनगर में एक 25 वर्षीय फरियादिया द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि 11 जनवरी की रात्रि लगभग 09.30 बजे वह अपने भाई को लेने मोतीनगर चौराहे गई थी। वापस घर लौटते समय उसके घर के बाहर स्थित खाली मैदान में मोहल्ले का पुष्पेन्द्र पटेल पुरानी रंजिश के चलते उसका रास्ता रोककर बुरी नियत से हाथ पकड़ लिया। मना करने पर आरोपी द्वारा अश्लील गालियां दी गई तथा जाते-जाते धमकी दी गई। कुछ समय पश्चात आरोपी पुष्पेन्द्र पटेल अपने दो साथियों गोपाल उर्फ गब्बर यादव एवं राहुल विश्वकर्मा के साथ फरियादिया के घर में जबरन घुस आया, उसका हाथ मरोड़कर मारपीट की तथा तीनों ने मिलकर जान से मारने की धमकी दी। उक्त रिपोर्ट पर थाना मोतीनगर में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। थाना मोतीनगर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये मुखबिर तंत्र सक्रिय किया, जिसके परिणामस्वरूप 13 जनवरी को आरोपियों को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में अपराध स्वीकार करने पर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। पुष्पेन्द्र पिता लाल सिंह पटेल 29 वर्ष, गोपाल उर्फ गब्बर पिता दरयाब सिंह यादव 24 वर्ष, राहुल पिता स्व. चेतराम विश्वकर्मा 30 वर्ष निवासी बम्होरी रेंगुवा को गिरफ्तार किया गया। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक जसवंत सिंह राजपूत थाना प्रभारी मोतीनगर, जय सिंह, संतोषरानी, वीरेन्द्र शर्मा, दीपक, अंचल, मुकेश की भूमिका रही।
रास्ता रोककर छेड़छाड़ व जान से मारने की धमकी देने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
रास्ता रोककर छेड़छाड़ व जान ...
by Suraj Sen
[post_dates]

Sub Editor







