होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

टॉर्च की रोशनी, ताश के पत्ते और लाखों के दांव, देवरी जुआ फड़ ने खोली पुलिस की पोल

टॉर्च की रोशनी, ताश के ...

[post_dates]

संपादक

Published on:

whatsapp

टॉर्च की रोशनी, ताश के पत्ते और लाखों के दांव, देवरी जुआ फड़ ने खोली पुलिस की पोल

सागर जिले के देवरी थाना क्षेत्र के चीमाढाना रोड पर इन दिनों रात के अंधेरे में खुलेआम जुआ फड़ सजने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बैटरी की तेज रोशनी में चल रहे इस कथित ‘मिनी कैसीनो’ में लाखों रुपये के दांव लगाए जा रहे हैं। चर्चा है कि इस पूरे अवैध कारोबार की कमान पास के कैरी गांव के एक प्रभावशाली सरपंच के हाथ में है, जिसके हौसले इतने बुलंद बताए जा रहे हैं कि वह पुलिस कार्रवाई से बेखौफ होने के दावे करता फिर रहा है।
पड़ोसी जिलों से पहुंच रहे जुआरी, शाही इंतजाम
सूत्रों के मुताबिक, चीमाढाना रोड पर सजे इस जुआ फड़ में सागर जिले के अलावा बंडा और रहली क्षेत्र से ही नहीं, बल्कि दमोह, नरसिंहपुर और रायसेन जैसे पड़ोसी जिलों से भी जुआरी लग्जरी वाहनों में पहुंच रहे हैं। बताया जा रहा है कि फड़ पर 50 से 60 लोगों की मौजूदगी रहती है और जुआरियों के लिए चाय-पानी, गुटखा और सिगरेट जैसी सुविधाओं की लगातार आपूर्ति की जाती है। इस पूरे इंतजाम ने स्थानीय पुलिस की सक्रियता और निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
वायरल वीडियो से खुलासा, पुलिस की ‘अनभिज्ञता’ पर सवाल
हाल ही में जुआ फड़ के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं, जिनमें खुलेआम ताश के पत्तों पर लाखों रुपये के दांव लगते देखे जा सकते हैं। सवाल यह है कि जिस अवैध गतिविधि की जानकारी आसपास के कई जिलों के लोगों को है, उसकी भनक देवरी पुलिस को क्यों नहीं लगी। इसे पुलिस की लापरवाही माना जाए या फिर कथित ‘सेटिंग’ का मामला, यह जांच का विषय बना हुआ है।
एडिशनल एसपी ने लिया संज्ञान
इस मामले के वीडियो साक्ष्य जब एडिशनल एसपी डॉ. संजीव उईके के संज्ञान में लाए गए, तो उन्होंने इसे गंभीरता से लेते हुए एडिशनल एसपी-2 लोकेश सिन्हा को जांच सौंपी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच कर मैदानी अमले से रिपोर्ट ली जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Join our WhatsApp Group
संपादक

हमारे बारे में योगेश दत्त तिवारी पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और मीडिया की दुनिया में एक विश्वसनीय और सशक्त आवाज के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। अपने समर्पण, निष्पक्षता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता के चलते उन्होंने पत्रकारिता में एक मजबूत स्थान बनाया है। पिछले 15 वर्षों से वे प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र 'देशबंधु' में संपादक के रूप में कार्यरत हैं। इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने समाज के ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है और पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखा है। उनकी लेखनी न सिर्फ तथ्यपरक होती है, बल्कि सामाजिक चेतना को भी जागृत करती है। योगेश दत्त तिवारी का उद्देश्य सच्ची, निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता को बढ़ावा देना है। उन्होंने हमेशा युवाओं को जिम्मेदार पत्रकारिता के लिए प्रेरित किया है और पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम माना है। उनकी संपादकीय दृष्टि, विश्लेषणात्मक क्षमता और निर्भीक पत्रकारिता समाज के लिए प्रेरणास्रोत रही है।
error: RNVLive Content is protected !!