होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

सागर : बीला के जंगल में अवैध लकड़ी से भरा वाहन जब्त, आधी रात वन विभाग ने दी दबिश

सागर : बीला के जंगल ...

[post_dates]

संपादक

Published on:

whatsapp

सागर : बीला के जंगल में अवैध लकड़ी से भरा वाहन जब्त, आधी रात वन विभाग ने दी दबिश
सागर /शाहगढ़। क्षेत्र में अवैध तरीके से लकड़ी का परिवहन व फर्नीचर का कारोबार चरम पर है। आये दिन पेड़ों को काटकर अवैध तरीके से रात में लकड़ी का परिवहन किये जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार शनिवार की दरमियानी रात शाहगढ़ वन परिक्षेत्र अधिकारी सर्वेश सोनी को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक अज्ञात तिपहिया वाहन में अवैध लकड़ी परिवहन हो रही है। सूचना मिलते ही वन टीम में शामिल डिप्टी रेंजर बसंत राव, शैलेंद्र तिवारी, रविंद्र चौबे, नीलेश कौरव, राजेश कटारिया, अनिरुद्ध तिवारी पहुंचे। रात डेढ़ बजे के लगभग वन विभाग की टीम द्वारा अवैध लकड़ी से भरे बिना नंबर के खड़े मिले वाहन को जब्त किया, वाहन चालक के भागने से टीम को लकड़ी से संबंधित दस्तावेज नहीं मिल पाये। लकड़ी अवैध पाये जाने पर वाहन को जब्त करते हुए टीम साथ में शाहगढ़ रेंज में लेकर चली गई। कार्यवाही के 18 घंटे बीत जाने के बाद भी वन विभाग के अधिकारी यह नहीं पता लगा पाये कि आखिरकार यह लकड़ी कहां से आई है और लेकर कहा जा रहा था, रास्ते में लावारिस वाहन मिला तभी जब्त कर लिया गया है। फिलहाल वन विभाग ने लकड़ी और वाहन दोनों को जब्त कर अभिरक्षा में लिया।
इनका कहना है-
इस मामले में कार्यवाही चल रही है। अवैध तरीके से लकड़ी का परिवहन पाये जाने पर वाहन मालिक व परिवहन करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, वाहन को राजसात करने हेतु जांच रिपोर्ट के बाद आगे की कार्यवाही की जायेगी।
-सर्वेश सोनी, रेंजर शाहगढ़

Join our WhatsApp Group
संपादक

हमारे बारे में योगेश दत्त तिवारी पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और मीडिया की दुनिया में एक विश्वसनीय और सशक्त आवाज के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। अपने समर्पण, निष्पक्षता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता के चलते उन्होंने पत्रकारिता में एक मजबूत स्थान बनाया है। पिछले 15 वर्षों से वे प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र 'देशबंधु' में संपादक के रूप में कार्यरत हैं। इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने समाज के ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है और पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखा है। उनकी लेखनी न सिर्फ तथ्यपरक होती है, बल्कि सामाजिक चेतना को भी जागृत करती है। योगेश दत्त तिवारी का उद्देश्य सच्ची, निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता को बढ़ावा देना है। उन्होंने हमेशा युवाओं को जिम्मेदार पत्रकारिता के लिए प्रेरित किया है और पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम माना है। उनकी संपादकीय दृष्टि, विश्लेषणात्मक क्षमता और निर्भीक पत्रकारिता समाज के लिए प्रेरणास्रोत रही है।
प्रमुख खबरें
View All
error: RNVLive Content is protected !!