फोर लेन पर बाइक धीमी की, तभी पीछे से तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर, भांजे की मौत, मामा घायल
सागर/शाहगढ़। हाईवे पर हीरापुर और मढ़देवरा के बीच बीती रात तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार मामा भांजे को टक्कर मार दी। पीछे से लगी टक्कर में बाइक चालक भांजे की मौत हो गई जबकि मामा गंभीर रूप से घायल हो गये। पुलिस के अनुसार अमरमऊ के अगरा गांव निवासी जगन यादव का 20 वर्षीय बेटा सूरज अपने मामा भोरे निवासी 55 वर्षीय तिज्जू यादव को बाइक से ब्रहिमरूपी आश्रम से होकर अगरा अपने गांव की ओर आ रहे थे। दोनों मढ़देवरा के पास पहुंचे थे, यहां पर फोर लेन का काम लगा था। इस वजह से वाहनों की रफ्तार धीमी थी, सूरज ने बाइक की रफ्तार धीमी की। उसी समय पीछे से तेज रफ्तार में आये वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों बेसुध होकर सड़क पर गिर पड़े। टक्कर मारने के बाद चालक ने भगाने का प्रयास किया, घटना को अंजाम देने वाले वाहन और चालक को लोगों ने उसे रोक लिया, दोनों को शाहगढ़ अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां सूरज की मौत हो गई तिज्जु को सागर जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। मृतक सूरज के अगरा गांव निवासी चाचा हल्लू यादव ने बताया कि वह मामा तिज्जू को गुरुजी के पास आश्रम से होकर उन्हें लेकर घर आ रहा था। बैसाख माह में ही उसकी शादी की तैयारियां भी चल रही थी, घटना शनिवार की देर शाम सात बजे के दरमियान हुई है। फोर लेन पर चल रहे कार्य के दौरान आम लोगों और वाहनों के साथ आये दिन होने वाली घटनाओं और कई मौतों की घटना के बाद बौखलाये, लोगों ने हाईवे पर आवागमन को बंद कर दिया था। बंद आवागमन को जिले के शाहगढ़ थाने और छतरपुर जिले के बक्सवाहा इन दोनों जिले के थानों की पुलिस ने करीब दो घंटे की मशकत के बाद कार्यवाही का आश्वासन दिया तब जाकर आवागमन सुचारू रूप से चालू हो सका। शाहगढ़ में रविवार को पोस्टमार्टम कराया गया और शव परिजनों को सौप दिया गया। मामला और घटना बक्सवाहा थाने की सीमा से जुड़ा है लेकिन शाहगढ़ अस्पताल में मौत हुई और निवासी भी शाहगढ़ थाने के अंर्तगत होने पर मामले में दोनों थानों की पुलिस कार्यवाही करते हुये जुटी रही पुलिस ने बताया कि वाहन को जब्त कर लिया है।
फोर लेन पर बाइक धीमी की, तभी पीछे से तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर, भांजे की मौत, मामा घायल
फोर लेन पर बाइक धीमी ...
by Suraj Sen
[post_dates]

Sub Editor







