होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

सागर : ईको वाहन की टक्कर में महिला घायल, कार्रवाई न होने पर एसपी से गुहार

सागर : ईको वाहन की ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

सागर : ईको वाहन की टक्कर में महिला घायल, कार्रवाई न होने पर एसपी से गुहार

सागर। खिमलासा थाना क्षेत्र में सड़क हादसे के बाद पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं किए जाने का आरोप लगाते हुए पीड़ित परिवार ने बुधवार दोपहर करीब 1:30 बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा और न्याय की मांग की।

आवेदक मेहताब यादव और शैतान यादव निवासी कुँअरपुरा ने बताया कि 14 मार्च की शाम उनकी मां भूरीबाई यादव (54) खेत से लौटते समय मालथौन-खिमलासा रोड पर एक ईको वाहन की टक्कर से घायल हो गईं। आरोप है कि वाहन चालक घटना के बाद मौके से फरार हो गया।

आवेदको का कहना है कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने जब वे खिमलासा थाने पहुंचे, तो थाना प्रभारी द्वारा अभद्र व्यवहार किया गया और मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने आरोप लगाया कि संबंधित वाहन की सही तरीके से जांच नहीं की जा रही है।
आवेदन में यह भी उल्लेख किया गया है कि पुलिस द्वारा रिपोर्ट दर्ज करने के लिए परिवार के सभी सदस्यों को बुलाया जा रहा है, जबकि एक भाई लापता है। पीड़ितों ने आरोप लगाया कि इस कारण उनकी शिकायत दर्ज नहीं की जा रही है। परिवार ने एसपी से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने और उन्हें न्याय दिलाने की मांग की है।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
error: RNVLive Content is protected !!