बीएमसी में चाकू के साथ युवक गिरफ्तार परिसर में चाकू लेकर घूम रहा था
सागर। बीएमसी में गुरुवार को चाकू लेकर घूम रहे एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया, युवक को पकड़कर पुलिस ने थाने लाई, जहां उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि बीएमसी परिसर में एक युवक चाकू लेकर घूम रहा है, किसी घटना को अंजाम दे सकता है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम बीएमसी पहुंची। मुखबिर के बतायानुसार स्थान पर पुलिस पहुंची और घेराबंदी कर युवक को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम गजेंद्र पिता रत्तू लोधी 31 वर्ष निवासी ग्राम हिनोता सहावन बंडा होना बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से जैकेट की जेब से बटनदार धारदार चाकू बरामद किया गया। चाकू मिलने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया और थाने लाई। गोपालगंज थाना प्रभारी घनश्याम शर्मा ने बताया कि बीएमसी परिसर से चाकू के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में लिया है। उल्लेखनीय है कि बीएमसी परिसर में ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा गार्ड पर 18 जनवरी को बदमाशों ने चाकू से हमला किया था। चाकूबाजी में सुरक्षा गार्ड गंभीर घायल हुआ है, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। वारदात सामने आते ही सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हुये हैं। मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर एसपी को ज्ञापन सौंपा गया था। जिसके बाद से पुलिस सक्रिय हुई है और क्षेत्र में लगातार गश्त कर रही है। इसी बीच बीएमसी परिसर में चाकू के साथ युवक को पकड़ा गया है।
बीएमसी में चाकू के साथ युवक गिरफ्तार परिसर में चाकू लेकर घूम रहा था
बीएमसी में चाकू के साथ ...
[post_dates]

संपादक







