होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
—
On:

मकरोनिया में ‘सरकार आपके द्वार’ शिविर, मौके पर सुनी गईं नागरिकों की समस्याएं

सेवा सेतु अभियान के तहत ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

सेवा सेतु अभियान के तहत लगा शिविर, पात्र हितग्राहियों को विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाया गया; विधायक प्रदीप लारिया रहे मुख्य अतिथि

सागर। सेवा संकल्प अभियान के तहत रविवार को मकरोनिया में ‘सेवा सेतु’ अभियान के अंतर्गत ‘सरकार आपके द्वार’ शिविर आयोजित किया गया। सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक चले शिविर में क्षेत्र के नागरिकों की समस्याएं सुनी गईं। साथ ही, विभिन्न जनकल्याणकारी एवं महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ नहीं ले पा रहे पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से जोड़ा गया।

शिविर में बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। अधिकारियों ने नागरिकों की शिकायतों को सुना और कई मामलों का मौके पर ही निराकरण किया। वहीं, पात्र हितग्राहियों को शासन की अलग-अलग योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने की प्रक्रिया भी पूरी की गई।

कार्यक्रम में नरयावली विधायक प्रदीप लारिया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान भाजपा के पार्षद, एल्डरमैन, पार्टी पदाधिकारी और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

मुख्य नगर पालिका अधिकारी पवन कुमार शर्मा ने बताया कि नगरीय स्तर पर आयोजित इस तरह के शिविरों का उद्देश्य आम लोगों को सरकारी सेवाओं और योजनाओं का लाभ उनके नजदीक उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से नागरिकों और शासन-प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने में मदद मिलती है।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
प्रमुख खबरें
View All