होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

भोपाल में भाजपा युवा मोर्चा पदाधिकारी का अश्लील वीडियो वायरल, कांग्रेस ने साधा निशाना

भोपाल में भाजपा युवा मोर्चा ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

भोपाल में भाजपा युवा मोर्चा पदाधिकारी का अश्लील वीडियो वायरल, कांग्रेस ने साधा निशाना

भोपाल। राजधानी में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) युवा मोर्चा के मंडल महामंत्री का एक महिला के साथ कथित अश्लील वीडियो सामने आने के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है। मामला तूल पकड़ते ही कांग्रेस ने भाजपा की कार्यशैली और चरित्र पर सवाल उठाए। विवाद बढ़ने पर पार्टी ने तत्काल प्रभाव से मंडल महामंत्री जीत निशोदे को पद से हटा दिया।

भाजपा युवा मोर्चा अरेरा मंडल के अध्यक्ष अभिषेक पुरोहित ने जानकारी दी कि जीत निशोदे को न केवल संगठन के पद से हटाया गया है, बल्कि पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से भी बाहर कर दिया गया है।

इस पूरे घटनाक्रम पर कांग्रेस ने भाजपा को घेरा। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि भाजपा जो संस्कार और परंपराओं की दुहाई देती है, उसकी असलियत ऐसे मामलों से सामने आती है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या भाजपा अपने कार्यकर्ताओं को यही शिक्षा देती है?

कांग्रेस ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को भी निशाने पर लिया। पार्टी नेताओं ने कहा कि सिंधिया हाल ही में दूसरों को चरित्र का प्रमाणपत्र बांटते दिखाई दे रहे थे, अब उन्हें बताना चाहिए कि क्या यही भाजपा का वास्तविक चरित्र है, जिसका वह बखान करते हैं।

कांग्रेस ने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा नेताओं के ऐसे कृत्य कोई पहली बार सामने नहीं आए हैं। कभी सदन में पोर्न देखने के मामले सुर्खियों में आते हैं तो कभी नेताओं के स्कैंडल सामने आते रहते हैं। अब तो वीडियो बनाकर अश्लील हरकतों की तस्वीर साफ हो रही है। कांग्रेस ने कहा कि भाजपा नेताओं को दूसरों पर उंगली उठाने से पहले अपने संगठन के भीतर झांकना चाहिए।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
error: RNVLive Content is protected !!