13,500 रुपये नकद के साथ दो बाइक और ताश की दो गड्डियां जब्त, सभी आरोपियों पर जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई
सागर। जिले में जुआ-सट्टा सहित गैरकानूनी गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस का अभियान लगातार जारी है। पुलिस अधीक्षक सागर के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर व अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) रहली के मार्गदर्शन में जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में कार्रवाई की जा रही है।
इसी अभियान के तहत गढ़ाकोटा पुलिस ने झागरी रोड पर संचालित जुआ फड़ के खिलाफ कार्रवाई की। थाना प्रभारी निरीक्षक गौरव सिंह तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से मौके पर पहुंचकर दबिश दी। इस दौरान वहां जुआ खेल रहे आठ लोगों को पुलिस ने पकड़ लिया।
मौके की तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और जुआ फड़ से कुल 13,500 रुपये नकद, दो मोटरसाइकिल और ताश की दो गड्डियां बरामद कीं। पुलिस ने सभी आठ आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की है।
गिरफ्तार आरोपियों की सूची
पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपियों में वीरेन्द्र पिता राजकुमार अहिरवार (31 वर्ष), निवासी विवेकानंद वार्ड, प्रीतम पिता भदई अहिरवार (42 वर्ष), निवासी विवेकानंद वार्ड, हरिराम उर्फ कल्लू पिता ललित सिंह लोधी (25 वर्ष), निवासी बम्हौरी खेड़ा और गगन पिता मनोहर यादव (29 वर्ष), निवासी भगत सिंह वार्ड शामिल हैं।
इनके अलावा प्रदीप पिता मूलचंद बंसल (29 वर्ष), निवासी बम्हौरी खेड़ा, कपिल पिता सुनील साहू (19 वर्ष), निवासी कमला नेहरू वार्ड, रमेश पिता लटकन अहिरवार (30 वर्ष), निवासी बम्हौरी खेड़ा तथा राजकुमार पिता रामदीन सेन (20 वर्ष), निवासी जगदीश वार्ड, गढ़ाकोटा को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
पुलिस टीम के इन सदस्यों ने निभाई अहम भूमिका
पूरी कार्रवाई में उप निरीक्षक प्रेमनारायण शुक्ला, प्रधान आरक्षक 772 राजेश पाण्डे, प्रधान आरक्षक 421 बसंत मिश्रा, प्रधान आरक्षक 908 डाल सिंह, आरक्षक 1124 कौस्तुभमणि, आरक्षक 1702 थिरवम, आरक्षक 1758 राजदीप और आरक्षक 1413 संतोष तिवारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
अवैध गतिविधियों की जानकारी देने की अपील
सागर पुलिस ने कहा है कि जिले में जुआ-सट्टा और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। इस तरह के मामलों में शामिल पाए जाने वाले लोगों पर सख्त कानूनी कदम उठाए जाएंगे।
साथ ही पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि यदि उन्हें अपने आसपास किसी भी तरह की अवैध गतिविधि की जानकारी मिलती है, तो तत्काल पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।








