होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

सागर : पेड़ के नीचे मिला नवजात शिशु का शव, इलाके में फैली सनसनी

रहली (सागर)। रहली थाना क्षेत्र ...

[post_dates]

संपादक

Published on:

whatsapp

रहली (सागर)। रहली थाना क्षेत्र के बिलवारीपुरा में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई, जब स्थानीय लोगों ने झाड़ियों के पास पेड़ के नीचे एक नवजात शिशु का शव पड़ा देखा। अचानक इस दृश्य को देखकर पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और देखते ही देखते वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई।

सूचना मिलते ही रहली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। प्रारंभिक जांच में अनुमान लगाया जा रहा है कि मृत नवजात की उम्र लगभग एक दिन की होगी। हालांकि शिशु का शव वहां कैसे पहुंचा और किन परिस्थितियों में छोड़ा गया, इस बारे में अभी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है।

पुलिस ने शुरू की जांच, सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे

रहली थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है। आसपास के निवासियों से पूछताछ की जा रही है, लेकिन अब तक किसी ने नवजात के बारे में कोई ठोस जानकारी नहीं दी है। पुलिस ने क्षेत्र के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि शव वहां किसने और कब छोड़ा।

इसके अलावा पुलिस ने मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय कर दिया है ताकि जल्द से जल्द इस पूरे मामले की सच्चाई सामने लाई जा सके। फिलहाल घटना ने पूरे क्षेत्र को दहला दिया है और लोग इस अमानवीय कृत्य को लेकर आक्रोशित हैं।

Join our WhatsApp Group
संपादक

हमारे बारे में योगेश दत्त तिवारी पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और मीडिया की दुनिया में एक विश्वसनीय और सशक्त आवाज के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। अपने समर्पण, निष्पक्षता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता के चलते उन्होंने पत्रकारिता में एक मजबूत स्थान बनाया है। पिछले 15 वर्षों से वे प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र 'देशबंधु' में संपादक के रूप में कार्यरत हैं। इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने समाज के ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है और पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखा है। उनकी लेखनी न सिर्फ तथ्यपरक होती है, बल्कि सामाजिक चेतना को भी जागृत करती है। योगेश दत्त तिवारी का उद्देश्य सच्ची, निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता को बढ़ावा देना है। उन्होंने हमेशा युवाओं को जिम्मेदार पत्रकारिता के लिए प्रेरित किया है और पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम माना है। उनकी संपादकीय दृष्टि, विश्लेषणात्मक क्षमता और निर्भीक पत्रकारिता समाज के लिए प्रेरणास्रोत रही है।
error: RNVLive Content is protected !!