होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
—
On:

सागर : पत्नी को बैठाकर उतरने की कोशिश… कामायनी एक्सप्रेस से कूदते ही युवक पटरी पर गिरा, हालत नाजुक

सागर /खुरई। शनिवार सुबह खुरई ...

[post_dates]

संपादक

Published on:

whatsapp

सागर /खुरई। शनिवार सुबह खुरई रेलवे स्टेशन पर एक दर्दनाक हादसा होते-होते टल गया। कामायनी एक्सप्रेस से उतरने की कोशिश कर रहे एक युवक का संतुलन बिगड़ गया और वह तेज रफ्तार ट्रेन से नीचे गिरकर बुरी तरह घायल हो गया। हादसा उस समय हुआ जब युवक अपनी पत्नी को ट्रेन में बैठाकर वापस प्लेटफॉर्म पर उतरने की कोशिश कर रहा था।

घायल युवक की पहचान सुशील असाटी, निवासी नानक वार्ड खुरई, पिता अशोक असाटी के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रेन जैसे-जैसे स्पीड पकड़ने लगी, सुशील ने दरवाजे से प्लेटफॉर्म पर छलांग लगाई, लेकिन पांव फिसलने से वह नीचे गिर पड़ा। सौभाग्य से वह ट्रेन के नीचे नहीं आया, वरना घटना काफी भयावह हो सकती थी।

घटना के बाद प्लेटफॉर्म पर मौजूद यात्रियों और सुशील के परिजनों ने तुरंत उसे संभाला और तत्काल सिविल अस्पताल खुरई पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के दौरान उसकी हालत गंभीर पाई और बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

स्टेशन पर सुरक्षा और जागरूकता को लेकर यह हादसा एक बार फिर सवाल खड़ा कर गया है। रेलवे प्रशासन यात्रियों से बार-बार चलती ट्रेन में चढ़ने-उतरने से बचने की अपील करता है, इसके बावजूद ऐसी घटनाएँ सामने आती रहती हैं।

Join our WhatsApp Group
संपादक

हमारे बारे में योगेश दत्त तिवारी पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और मीडिया की दुनिया में एक विश्वसनीय और सशक्त आवाज के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। अपने समर्पण, निष्पक्षता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता के चलते उन्होंने पत्रकारिता में एक मजबूत स्थान बनाया है। पिछले 15 वर्षों से वे प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र 'देशबंधु' में संपादक के रूप में कार्यरत हैं। इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने समाज के ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है और पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखा है। उनकी लेखनी न सिर्फ तथ्यपरक होती है, बल्कि सामाजिक चेतना को भी जागृत करती है। योगेश दत्त तिवारी का उद्देश्य सच्ची, निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता को बढ़ावा देना है। उन्होंने हमेशा युवाओं को जिम्मेदार पत्रकारिता के लिए प्रेरित किया है और पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम माना है। उनकी संपादकीय दृष्टि, विश्लेषणात्मक क्षमता और निर्भीक पत्रकारिता समाज के लिए प्रेरणास्रोत रही है।