होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

दूषित पानी से मौतों पर सागर में उबाल, युवा कांग्रेस ने तालाब में डुबाई मंत्री की तस्वीर

सागर : दूषित पानी से ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

सागर : दूषित पानी से मौतों पर सागर में उबाल, युवा कांग्रेस ने तालाब में डुबाई मंत्री की तस्वीर

सागर। इंदौर के भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पानी पीने से लोगों के बीमार होने और मौत के मामले को लेकर राजनीतिक माहौल गरमा गया है। इसी को लेकर मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे सागर में युवा कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया। युवा शहर कांग्रेस के नेतृत्व में कांग्रेसी चकरा घाट, लाखा बंजारा तालाब पर एकत्र हुए और मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के खिलाफ विरोध जताया।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसी हाथों में घंटा और मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की तस्वीर लेकर नारेबाजी करते हुए नाव में सवार हुए। इसके बाद तालाब के बीच पहुंचकर उन्होंने मंत्री की तस्वीर पानी में डुबो दी। इस दौरान “भाजपा सरकार मुर्दाबाद” और “मंत्री इस्तीफा दो” जैसे नारे लगाए गए।

युवा कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार लोगों को पीने के लिए स्वच्छ पानी तक उपलब्ध नहीं करा पा रही है, जिसके कारण इंदौर में गंभीर घटना सामने आई हैं। वहीं मंत्री कैलाश विजयवर्गीय लगातार इस मामले में गैर-जिम्मेदाराना और गलत बयानबाजी कर रहे हैं, जिससे लोगों की पीड़ा और बढ़ रही है।

कांग्रेसियों ने कहा कि दूषित पानी से लोगों की मौत एक गंभीर विषय है और इसकी नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को तत्काल अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने सरकार से पीड़ित परिवारों को मुआवजा देने और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग भी की। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
error: RNVLive Content is protected !!