होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

एक ही रात में शहर में चोरी की तीन वारदातें, जेवरात और कार गायब, अलग-अलग इलाकों से लाखों की चोरी

एक ही रात में शहर ...

[post_dates]

संपादक

Published on:

whatsapp

एक ही रात में शहर में चोरी की तीन वारदातें, जेवरात और कार गायब, अलग-अलग इलाकों से लाखों की चोरी

खुरई। शहर में एक ही रात के दौरान चोरी की तीन अलग-अलग घटनाओं ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। खुरई शहरी थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में चोरों ने सूने मकानों और सड़क किनारे खड़ी कार को निशाना बनाया। इन वारदातों में कीमती जेवरात और एक कार चोरी हुई है। पुलिस ने तीनों मामलों में अलग-अलग एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पहली घटना चंद्रशेखर वार्ड की मलैया गली की है। यहां डॉ. राजेंद्र मलैया की पत्नी प्रमिला मलैया (66) के घर से कीमती जेवरात चोरी हो गए। प्रमिला मलैया ने पुलिस को बताया कि वे भोपाल से लौटने के बाद अपने गहनों को अलमारी के लॉकर में रखकर परिवार के साथ मुंबई चली गई थीं। कुछ दिनों बाद जब वे वापस लौटीं तो लॉकर में रखा बैग सुरक्षित था, लेकिन उसके अंदर रखा ज्वेलरी बॉक्स गायब मिला। चोर 5 तोला सोना, एक डायमंड सेट, कान के झुमके और एक चांदी की अंगूठी सहित कुल 8 लाख 75 हजार 500 रुपये के जेवरात ले गए। इस शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
दूसरी चोरी की वारदात खिमलासा रोड स्थित ऋषभ कुमार वार्ड में सामने आई। यहां सुरजीत राजपूत (42) अपने परिवार के साथ पहले गांव पातीखेड़ा मालथौन गए थे, इसके बाद तीर्थ यात्रा पर निकल गए। घर लौटने पर उन्होंने देखा कि मुख्य ताला सही था, लेकिन अंदर का सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी का लॉकर टूटा हुआ था। जांच में सामने आया कि चोर छत का दरवाजा तोड़कर घर में दाखिल हुए थे। चोर रानीहार, चार सोने की चूड़ियां, रजिस्ट्री के कागजात, बैंक पासबुक, स्कूटी की चाबी और अन्य दस्तावेजों सहित करीब 97 हजार रुपये के जेवरात चोरी कर ले गए। इस मामले में भी पुलिस ने सुरजीत राजपूत की रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज किया है।
तीसरी घटना खुरई बायपास रोड स्थित आदर्श नगर की है। यहां रहने वाले डॉ. भूपेंद्र कुर्मी, जो खिमलासा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ हैं, ने बताया कि उन्होंने अपनी कार क्रमांक एमपी 20 सीए 2994 घर के बाहर खड़ी की थी। कुछ समय बाद जब उन्होंने देखा तो कार वहां नहीं थी। आसपास तलाश करने के बाद भी कार का कोई पता नहीं चला, जिसके बाद उन्होंने शहरी थाने पहुंचकर चोरी की शिकायत दर्ज कराई।
खुरई शहरी थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह दांगी ने बताया कि तीनों मामलों में पुलिस की अलग-अलग टीमें जांच में जुटी हैं। आसपास के क्षेत्रों की जानकारी जुटाई जा रही है और जल्द ही आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।

Join our WhatsApp Group
संपादक

हमारे बारे में योगेश दत्त तिवारी पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और मीडिया की दुनिया में एक विश्वसनीय और सशक्त आवाज के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। अपने समर्पण, निष्पक्षता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता के चलते उन्होंने पत्रकारिता में एक मजबूत स्थान बनाया है। पिछले 15 वर्षों से वे प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र 'देशबंधु' में संपादक के रूप में कार्यरत हैं। इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने समाज के ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है और पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखा है। उनकी लेखनी न सिर्फ तथ्यपरक होती है, बल्कि सामाजिक चेतना को भी जागृत करती है। योगेश दत्त तिवारी का उद्देश्य सच्ची, निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता को बढ़ावा देना है। उन्होंने हमेशा युवाओं को जिम्मेदार पत्रकारिता के लिए प्रेरित किया है और पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम माना है। उनकी संपादकीय दृष्टि, विश्लेषणात्मक क्षमता और निर्भीक पत्रकारिता समाज के लिए प्रेरणास्रोत रही है।