होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

कुंभ राशि 2026 वार्षिक राशिफल: जानिए करियर, धन, स्वास्थ्य, विवाह और भविष्यफल | Aquarius Rashifal 2026

कुंभ राशि 2026 वार्षिक राशिफल: ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

कुंभ राशि 2026 वार्षिक राशिफल: जानिए करियर, धन, स्वास्थ्य, विवाह और भविष्यफल | Aquarius Rashifal 2026

सन् 2026 में कुम्भ राशि का वैदिक राशिफल

कुम्भ AQUARIUS
(गु, गे, गो, सा, सी, सु, से, सो, द)

शुभरंग– नीला,
शुभ अंक– 8,
शुभधातु– लोहा,
शुभरल– नीलम,
शुभदिन– शनिवार,
ईष्ट– शनिदेव की आराधना शुभफल देगी, शनिचालीसा का पाठ करें,
शुभतारीख– 8, 17, 26,
शुभमास– ज्येष्ठ, आषाढ़, भाद्रपद, आश्विन व पौष,
मध्यममास– वैशाख, कार्तिक, मार्गशीर्ष, माघ व फाल्गुन,
अशुभमास– चैत्र व श्रावण ।
मित्र राशि– मीन, वृष, मकर,
शत्रु राशि– कर्क, मेष, सिंह,
व्यक्तित्व– अवधूत योगी, साधक, तपस्वी, सत्यखोजी, अन्वेषक, यशस्वी, सकारात्मक तथ्य – संवेदनशील, समाजप्रिय, कुटुम्ब प्रेमी,
नकारात्मक तथ्य– निरन्तर विचार बदलने की प्रवृत्ति,

कुंभ राशि के जातक अपने आस-पास की दुनिया को सुधार कर उसे रहने लायक एक अच्छी जगह बनाना पसंद करते हैं। इस राशि का प्रतीक एक आदमी है, जो कंधे पर घड़ा उठाये हुए है। ये सच्चे अर्थो में मानवीय गुणों से भरपूर होते हैं। उन्नतशील और आधुनिक जो अपने विचारो पर चलते हैं और जल्द ही दूसरे लोग भी इनसे जुड़ जाते हैं और एक बेहतर समाज बनाने के प्रयास में लग जाते हैं। इनकी मित्रता का दायरा काफी बड़ा होता है।

कुंभ राशि के जातक मानव जाति के प्रति प्यार और समाज की बेहतरी के लिए कुछ भी कर सकते हैं। लेकिन उसी समय में ये शांत और अलग हो जाते हैं और भावनात्मक लगाव से रहित हो जाते हैं। ये निष्पक्ष, आधुनिक और व्यावहारिक होते हैं।

ये अपने विचारों, जीवन और गति की स्वतंत्रता पसंद करते हैं और अक्सर महान आविष्कारक या तकनीकी विशेषज्ञ साबित होते हैं। अपने हर समय के बदलते विचारों की वजह से ये कभी-कभी सनकी साबित होते हैं। अलग सोच रखने वाले लोगो से कुंभ राशि के लोग सबंध नहीं बना पाते हैं।

सहानुभूति, संवेदनशीलता, दार्शनिकता, दोस्ताना, आदि गुण कुंभ राशि में जन्में जातकों का एक मजबूत कौशल होता है। ये जानबूझकर अपने आप में खोए रहते हैं। जिससे दूसरे लोगों को इनसे मिलने-जुलने में परेशानी आती है। नतीजन, अक्सर ये अकेले पड़ जाते हैं।

कुंभ राशि के लोग आकर्षक होते हैं और उनके बारे में जो कुछ भी है, वो नरम और कोमल होना चाहिए। लेकिन, इनकी अपारंपरिक मानसिकता और मौलिकता अक्सर इनके विचित्र और अप्रत्याशित व्यवहार में प्रकट होती है। ये हमेशा अपने ज्ञान के क्षितिज का विस्तार करने के लिए प्रयासरत रहते हैं। इनका विश्लेषणात्मक मन इन्हें विज्ञान और आविष्कार के प्रति भी आकर्षित करता हैं। ये आसानी से उत्तेजित नहीं होते, बल्कि धैर्य से काम लेते हैं। कुंभ राशि के जातक जल्दी अपनी राय नहीं बदलते हैं। इन्हे कट्टरपंथी भी नहीं कहा जा सकता है, ये प्रगतिशील दृष्टिकोण रखते हैं।

कुंभ राशि में जन्मे जातक प्रतिभाशाली वैज्ञानिक और चिकित्सक बन सकते हैं। ये अपने कौशल का विश्लेषण अच्छी तरह करते हैं और घंटो अपना ध्यान केंद्रित करके रख सकते हैं। ये कलात्मक गतिविधियां में भी अच्छे होते हैं। कानून का भी एक और ऐसा क्षेत्र है, जिसमें ये बिना किसी ज्यादा समस्या के आगे बढ़ सकते हैं। हालांकि, पैसा कभी भी कुंभ जातको को चिंतित नहीं करता हैं। ये अक्सर परोपकार करते हैं और यात्रा में व्यस्त रहते हैं। जिससे इन्हें नुकसान भी होता हैं।

कुंभ राशि के जातक अपना निजी समय और स्थान बहुत पसंद करते हैं और उसमें घुसपैठ का स्वागत नहीं करते हैं। लेकिन जब लोग इन्हें जान जाते हैं, तो इन्हें आकर्षक और काफी करामाती पाते हैं। कुंभ राशि के लोगो के साथ प्यार करने का मतलब उनके कलात्मक और बौद्धिक रुचियों को साझा करना हैं। ये अपने साथी के लिए सब कुछ एकदम सही करना चाहते हैं। इनका प्यार और शादी के प्रति दृष्टिकोण तार्किक और बौद्धिक होता है। इसलिए मन के साथ दिमाग से भी प्यार करना एक अच्छे रिश्ते की पहचान है। ये मिलनसार और समझौतावादी होते हैं।

कुछ अन्य गुणों की बात करें तो ये जातक मानवीय दृष्टिकोण और प्रगतिशील जीवन और उसकी समस्याओं के प्रति स्वस्थ दृष्टिकोण रखते हैं। संकोची होते हे।, निर्णय लेने से पूर्व पूर्ण नापतौल करते हैं या अन्य लोगों द्वारा कार्यारम्भ करने तक प्रतीक्षा करते हैं। सदा सकतर्कता, धैर्य, एकाग्रता, अध्ययनशीलता से युक्त रहते हैं। वार्तालाप रूचिकर होता है। स्पष्टवादी, सबके प्रिय होते हैं। दयालु, अध्ययन पे्रमी और सज्जन होते हैं। अतीन्द्रिय शक्ति से युक्त होते हैं, ध्यान-साधना में रूचि होती है। स्मरणशक्ति तीव्र, दृष्टिकोण वैज्ञानिक होता है। गरीबों के सेवक होते हैं। नवीन तकनीक और मशीनरी, अनुसंधान, निवेश आदि द्वारा धनार्जन करते हैं। तकनीकी शिक्षा में रूचि होती है। परिवार से लगाव होता है। जीवनसाथी के चुनाव में आयु को अनदेखी कर बृद्धि और शिक्षा में समानता पर जोर देते हैं। गृह सुसज्जित होता है जिसमें आधुनिक ढंग से पुरातात्विक सामग्री एकत्रित रहती है। अपने प्रेम को अभिव्यक्त नहीं करते। अगर इनका प्रेमी वासनाप्रिय हो तो वह असंतुष्ट होता है। क्योंकि कुंभ राशि के व्यक्ति शीतल होते हैं।

स्वास्थ्य

इस वर्ष भी राहु आपकी राशि में बना रहेगा। जिसके कारण वात विकार आपको घेरते रहेंगे। वर्ष की शुरुआत में जन्म राशि पर गुरु की दृष्टि से आपका स्वास्थ्य सामान्य रूप से ठीक रहेगा। लेकिन आपको नशे और गरिष्ठ भोजन से पूरी तरह से दूरी बना लेनी चाहिये। लीवर के रोग आपके लिये परेशानी खड़ी कर सकते हैं। वर्ष के मध्य में आपको पेट के निचले भाग में समस्या हो सकती है। शरीर में दर्द और मानसिक अशान्ति का शिकार हो सकते हैं। नवम्बर और दिसम्बर के दौरान किसी प्रकार की सर्जरी भी हो सकती है।

आर्थिक स्थिति 
आर्थिक गतिविधियों के लिये वर्ष का पूर्वार्ध शानदार रहने वाला है। कोर्ट-कचहरी में धन खर्च हो सकता है। महँगी वस्तुओं की खरीदारी करने में सफलता मिलेगी। शेयर मार्केट आदि से जुड़े लोगों को बेहतरीन लाभ मिलेगा। सोने-चाँदी में निवेश से धन लाभ होगा। भूमि और सम्पत्ति को लेकर परेशानी रहेगी। जून से अक्टूबर के बीच कारोबार में हानि हो सकती है। अनावश्यक कर्ज लेने से बचें। वर्ष के उत्तरार्ध में वाहन चोरी होने की आशंका बन रही है।

कौटुम्बिक एवं सामाजिक स्थिति

जनवरी से मार्च के बीच शनि की स्थिति के कारण परिवार को काफी समय देना होगा। आपको लोगों की पहचान करनी सीखनी होगी। शनि और गुरु की अच्छी स्थिति के कारण वर्ष के मध्य में आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। बड़े भाइयों के साथ कुछ मतभिन्नता हो सकती है। दोस्तों के साथ धार्मिक स्थलों की यात्रा पर जाने का विचार भी इस वर्ष बना सकते हैं। सन्तान प्राप्ति के भी योग प्रबल दिख रहे हैं। जून से अक्टूबर के बीच आप कुछ धर्मार्थ कार्यों में धन भी खर्च कर सकते हैं।

प्रणय जीवन 

वर्ष की शुरुआत में अविवाहित जातकों को विवाह के रिश्ते प्राप्त हो सकते हैं। अपनी भावनाओं को शुद्ध रखें। अप्रैल-मई के बीच सम्बन्धों में टकराहट हो सकती है। बृहस्पति के पञ्चम भाव और षष्ठम् में गोचर के कारण आपके दाम्पत्य जीवन में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। लिव इन रिलेशन में रहने वाले युगलों के मध्य गम्भीर टकराव हो सकता है। इस वर्ष के अन्त में जीवनसाथी के व्यवहार में कुछ सकारात्मक परिवर्तन आ सकते हैं।

शिक्षा और करियर 

वर्ष 2026 में आप करियर में बड़े परिवर्तन कर सकते हैं। नौकरीपेशा जातक व्यवसाय की तरफ बदलाव लाने का मन बना सकते हैं। IT और आर्टिफिशियल इन्टेलीजेन्स (AI) के क्षेत्र से जुड़े जातकों को करियर में उन्नति मिल सकती है। आयात-निर्यात जैसे व्यापार में तीव्रता आने के योग बन रहे हैं। वर्ष के मध्य में आपके खर्चे अचानक बढ़ सकते हैं। विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के शानदार अवसर मिलने की सम्भावना बन रही है। अधिक लाभ की अपेक्षा में व्यवहारिक गलतियाँ आपको कारोबार में नुकसान दे सकती हैं। बड़ी प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छे परिणाम प्राप्त हो सकते हैं।

कर्मकांड ज्योतिष विषेशज्ञ डॉ अनिल दुबे वैदिक देवरी बिछुआ 9936443138

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
error: RNVLive Content is protected !!