होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

सागर में रिश्तों को किया शर्मसार: दोस्त ने ही दोस्त की मां से किया दुष्कर्म

सागर में रिश्तों को किया ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

सागर में रिश्तों को किया शर्मसार: दोस्त ने ही दोस्त की मां से किया दुष्कर्म

सागर। मोतीनगर थाना क्षेत्र से एक शर्मनाक और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने अपने ही दोस्त की मां के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद से आरोपी फरार है, जबकि पीड़िता को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार, थाना क्षेत्र में रहने वाली 46 साल की महिला ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। महिला ने बताया कि रविवार रात करीब 10 बजे भोजन करने के बाद वह सो गई थी। देर रात लगभग 12 बजे दरवाजे पर दस्तक हुई। महिला को लगा कि उसका बेटा काम से लौट आया है, इसी विश्वास में उसने दरवाजा खोल दिया।
दरवाजा खुलते ही सामने उसके बेटे का 28 वर्षीय दोस्त हीरालाल खड़ा था। आरोप है कि युवक ने महिला को जबरन धक्का देकर घर के अंदर कर लिया और दरवाजा बंद कर दिया। इसके बाद आरोपी ने महिला के साथ जबरदस्ती की।

महिला ने जब बचने की कोशिश की तो आरोपी ने उसका गला दबा दिया, जिससे उसे गले में गंभीर दर्द की शिकायत है। किसी तरह खुद को छुड़ाकर पीड़िता मोतीनगर थाने पहुंची और पुलिस को पूरी घटना बताई।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल महिला को प्राथमिक स्वास्थ्य परीक्षण के लिए जिला चिकित्सालय भेजा, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ घर में घुसकर दुष्कर्म, मारपीट सहित संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है।
पुलिस का कहना है कि आरोपी घटना के बाद से फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
प्रमुख खबरें
View All
error: RNVLive Content is protected !!