होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

उप मुख्यमंत्री का प्रतिनिधि बनकर ठगी! सागर पुलिस ने युवक को भोपाल से दबोचा

उप मुख्यमंत्री का प्रतिनिधि बनकर ...

[post_dates]

संपादक

Published on:

whatsapp

उप मुख्यमंत्री का प्रतिनिधि बनकर ठगी ! सागर पुलिस ने युवक को भोपाल से दबोचा

सागर। खुद को उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा का प्रतिनिधि बताकर सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर युवाओं से लाखों रुपये की ठगी करने वाले शातिर आरोपी अमन पाठक को मोतीनगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी सोशल मीडिया के माध्यम से फर्जी पहचान बनाकर लंबे समय से ठगी की वारदातों को अंजाम दे रहा था।

एडिशनल एसपी लोकेश कुमार सिन्हा ने जानकारी देते हुए बताया अमन पाठक इंस्टाग्राम सहित अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फर्जी आईडी से सरकारी नौकरी के विज्ञापन डालता था और नौकरी लगवाने का झांसा देकर युवाओं से मोटी रकम वसूल करता था। आरोपी के खिलाफ मकरोनिया, सिविल लाइन और मोतीनगर थाना क्षेत्रों में कई शिकायतें दर्ज थीं। पुलिस ने योजना बनाकर भोपाल के साकेत नगर स्थित फ्लैट से उसे गिरफ्तार किया।

पुलिस ने आरोपी के पास से हुंडई वरना कार जब्त की है, जिस पर वह उप मुख्यमंत्री का प्रतिनिधि बताने वाली नेम प्लेट लगाकर लोगों पर रौब जमाता था। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और ठगी से जुड़े अन्य मामलों की जांच जारी है।

Join our WhatsApp Group
संपादक

हमारे बारे में योगेश दत्त तिवारी पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और मीडिया की दुनिया में एक विश्वसनीय और सशक्त आवाज के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। अपने समर्पण, निष्पक्षता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता के चलते उन्होंने पत्रकारिता में एक मजबूत स्थान बनाया है। पिछले 15 वर्षों से वे प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र 'देशबंधु' में संपादक के रूप में कार्यरत हैं। इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने समाज के ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है और पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखा है। उनकी लेखनी न सिर्फ तथ्यपरक होती है, बल्कि सामाजिक चेतना को भी जागृत करती है। योगेश दत्त तिवारी का उद्देश्य सच्ची, निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता को बढ़ावा देना है। उन्होंने हमेशा युवाओं को जिम्मेदार पत्रकारिता के लिए प्रेरित किया है और पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम माना है। उनकी संपादकीय दृष्टि, विश्लेषणात्मक क्षमता और निर्भीक पत्रकारिता समाज के लिए प्रेरणास्रोत रही है।