होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

सागर में चोर बेखौफ! रिमझिरिया के गोवर्धन और शनि देव मंदिर में धावा, दान पेटियों से नकदी साफ

सागर में चोर बेखौफ ! ...

[post_dates]

संपादक

Published on:

whatsapp

सागर में चोर बेखौफ ! रिमझिरिया के गोवर्धन और शनि देव मंदिर में धावा, दान पेटियों से नकदी साफ

सागर। सागर शहर में लगातार हो रही चोरियों से आमजन में भय का माहौल है और पुलिस व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं। मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत रिमझिरिया स्थित प्रसिद्ध गोवर्धन मंदिर और नीचे बने शनि देव मंदिर में अज्ञात चोरों ने ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
बुधवार सुबह करीब 7 बजे मंदिर के संरक्षक रामकिशन यादव और पुजारी मंदिर पहुंचे तो मुख्य गेट का ताला टूटा मिला। अंदर जाकर देखा तो दान पेटी का ताला भी टूटा हुआ था और उसमें रखी नकदी गायब थी। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। जांच के दौरान सामने आया कि गोवर्धन मंदिर के नीचे स्थित शनि देव मंदिर में भी चोरों ने ताला तोड़कर दान पेटी से नकदी चोरी की है।
सिविल लाइन थाना पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है, ताकि चोरों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जा सके। मंदिरों में चोरी की घटना से श्रद्धालुओं में आक्रोश है और लोगों ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।

Join our WhatsApp Group
संपादक

हमारे बारे में योगेश दत्त तिवारी पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और मीडिया की दुनिया में एक विश्वसनीय और सशक्त आवाज के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। अपने समर्पण, निष्पक्षता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता के चलते उन्होंने पत्रकारिता में एक मजबूत स्थान बनाया है। पिछले 15 वर्षों से वे प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र 'देशबंधु' में संपादक के रूप में कार्यरत हैं। इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने समाज के ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है और पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखा है। उनकी लेखनी न सिर्फ तथ्यपरक होती है, बल्कि सामाजिक चेतना को भी जागृत करती है। योगेश दत्त तिवारी का उद्देश्य सच्ची, निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता को बढ़ावा देना है। उन्होंने हमेशा युवाओं को जिम्मेदार पत्रकारिता के लिए प्रेरित किया है और पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम माना है। उनकी संपादकीय दृष्टि, विश्लेषणात्मक क्षमता और निर्भीक पत्रकारिता समाज के लिए प्रेरणास्रोत रही है।
error: RNVLive Content is protected !!