होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

सागर: सरेआम चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार

सागर : सरेआम चाकू लहराकर ...

[post_dates]

संपादक

Published on:

whatsapp

सागर : सरेआम चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार
सागर। थाना मोतीनगर पुलिस ने सतर्कता, तत्परता एवं प्रभावी कार्यवाही से क्षेत्र में दहशत फैलाने वाले शातिर बदमाश को धर दबोचकर आमजन को राहत दी है। थाना मोतीनगर पुलिस द्वारा अवैध हथियार, अवैध शराब विक्रय एवं सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के विरुद्ध विशेष मुहिम चलाई जा रही थी। इसी दौरान 2 फरवरी को मुखबिर से विश्वसनीय सूचना प्राप्त हुई कि धरमपुरा, अंबेडकर वार्ड क्षेत्र में एक व्यक्ति हाथ में धारदार चाकू लेकर राहगीरों को डरा धमका रहा है, जिससे क्षेत्र में भय का माहौल व्याप्त है। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक जसवंत राजपूत ने तत्काल पुलिस टीम गठित कर मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी। मौके पर देखा कि एक व्यक्ति रोड पर आने-जाने वाले लोगों को चाकू दिखाकर आतंकित कर रहा था। पुलिस को देखकर वह भागने का प्रयास करने लगा, पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे मौके पर ही पकड़ लिया। पकड़े गये आरोपी से नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम हेमंत पिता बबलू अहिरवार 24 वर्ष निवासी ग्यादीन तिग्गडा, विवेकानंद वार्ड बताया। आरोपी की तलाशी ली गई, जिसमें उसके कब्जे से एक अवैध लोहे का धारदार खटकेदार बटनदार चाकू, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 250 रुपये जप्त किया। आरोपी का यह कृत्य धारा 25(1-बी)(बी) आर्म्स एक्ट के तहत दण्डनीय पाये जाने पर उसे अभिरक्षा में लिया एवं थाना मोतीनगर में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया। विवेचना के दौरान सामने आया कि आरोपी हेमंत अहिरवार थाना मोतीनगर का शातिर, आदतन अपराधी एवं गुण्डा बदमाश है, जिसके विरुद्ध पूर्व से कुल 10 गंभीर आपराधिक मामले पंजीबद्ध हैं, जिनमें मारपीट, जान से मारने की धमकी, आर्म्स एक्ट एवं बीएनएस की गंभीर धारायें शामिल हैं। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक जसवंत राजपूत थाना प्रभारी, मोतीनगर, बालकृष्ण चौबे, नदीम शेख, लखन, विनय का योगदान रहा।

Join our WhatsApp Group
संपादक

हमारे बारे में योगेश दत्त तिवारी पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और मीडिया की दुनिया में एक विश्वसनीय और सशक्त आवाज के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। अपने समर्पण, निष्पक्षता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता के चलते उन्होंने पत्रकारिता में एक मजबूत स्थान बनाया है। पिछले 15 वर्षों से वे प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र 'देशबंधु' में संपादक के रूप में कार्यरत हैं। इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने समाज के ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है और पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखा है। उनकी लेखनी न सिर्फ तथ्यपरक होती है, बल्कि सामाजिक चेतना को भी जागृत करती है। योगेश दत्त तिवारी का उद्देश्य सच्ची, निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता को बढ़ावा देना है। उन्होंने हमेशा युवाओं को जिम्मेदार पत्रकारिता के लिए प्रेरित किया है और पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम माना है। उनकी संपादकीय दृष्टि, विश्लेषणात्मक क्षमता और निर्भीक पत्रकारिता समाज के लिए प्रेरणास्रोत रही है।
प्रमुख खबरें
View All
error: RNVLive Content is protected !!