होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

सागर : जीएसटी चोरी का बड़ा खुलासा, सागर में स्टील-कॉपर से लदे तीन ट्रकों पर कार्रवाई

सागर : जीएसटी चोरी का ...

[post_dates]

संपादक

Published on:

whatsapp

सागर : जीएसटी चोरी का बड़ा खुलासा, सागर में स्टील-कॉपर से लदे तीन ट्रकों पर कार्रवाई

सागर। जीएसटी चोरी के एक बड़े मामले में वाणिज्यिक कर विभाग (सेल्स टैक्स) की टीम ने तीन ट्रकों को पकड़ा है। ये ट्रक दिल्ली से माल लोड कर छत्तीसगढ़ और आंध्रप्रदेश की ओर जा रहे थे। कार्रवाई मालथौन चेक पोस्ट के पास की गई, जहां घेराबंदी कर ट्रकों को रोका गया।
कार्रवाई के बाद ट्रकों को विभागीय कार्यालय लाकर उनमें लदे सामान की जांच की गई। जांच में ई-वे बिल और अन्य जरूरी दस्तावेजों में अनियमितताएं पाई गईं। इसके चलते विभाग द्वारा पेनल्टी की कार्रवाई की जा रही है।
सेल्स टैक्स के एसीटीओ प्रसन्न जैन ने बताया कि मुख्यालय से मिली सूचना के आधार पर मालथौन चेक पोस्ट पर तीन ट्रकों को पकड़ा गया। इनमें एक ट्रक दिल्ली की तीव्रगति ट्रांसपोर्ट कंपनी का है, जबकि दो ट्रक प्रगति ट्रांसपोर्ट के हैं। जांच में ट्रकों में स्टील, कॉपर, रंगोली और परचून का सामान लदा मिला, लेकिन सामान के पर्याप्त दस्तावेज उपलब्ध नहीं थे।
विभाग ने ट्रक क्रमांक आरजे 11 जीडी 2926 पर 1.52 लाख रुपए की पेनल्टी लगाई है। वहीं ट्रक क्रमांक आरजे 11 जीबी 6750 और ट्रक क्रमांक आरजे 11 जीसी 1150 पर भी नियमानुसार जुर्माने की कार्रवाई की जा रही है।
ट्रक चालकों धर्मेंद्र रावत और अजय ने बताया कि वे दिल्ली से माल लेकर आंध्रप्रदेश के विजयवाड़ा और छत्तीसगढ़ के रायपुर जा रहे थे। ट्रकों में परचून का सामान भरा था। विभाग द्वारा ट्रक पकड़े जाने के बाद पिछले चार दिनों से वे कार्यालय परिसर में खड़े हैं और जांच की जा रही है।
इस कार्रवाई से जीएसटी चोरी करने वालों में हड़कंप मच गया है, वहीं विभाग ने आगे भी इसी तरह सख्त जांच अभियान जारी रखने की बात कही है।

Join our WhatsApp Group
संपादक

हमारे बारे में योगेश दत्त तिवारी पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और मीडिया की दुनिया में एक विश्वसनीय और सशक्त आवाज के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। अपने समर्पण, निष्पक्षता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता के चलते उन्होंने पत्रकारिता में एक मजबूत स्थान बनाया है। पिछले 15 वर्षों से वे प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र 'देशबंधु' में संपादक के रूप में कार्यरत हैं। इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने समाज के ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है और पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखा है। उनकी लेखनी न सिर्फ तथ्यपरक होती है, बल्कि सामाजिक चेतना को भी जागृत करती है। योगेश दत्त तिवारी का उद्देश्य सच्ची, निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता को बढ़ावा देना है। उन्होंने हमेशा युवाओं को जिम्मेदार पत्रकारिता के लिए प्रेरित किया है और पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम माना है। उनकी संपादकीय दृष्टि, विश्लेषणात्मक क्षमता और निर्भीक पत्रकारिता समाज के लिए प्रेरणास्रोत रही है।