सागर : किन्नरों के जबरन धर्म परिवर्तन व बधाई के पैसो से मदरसों व मस्जिदों में फंडिंग के आरोप
सागर। किन्नरों के कथित जबरन धर्म परिवर्तन का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। किन्नर रानी ठाकुर ने शुक्रवार दोपहर 1 बजे हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस कर किन्नर गुरु किरण नायक पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने बताया कि किरण गुरु का असली नाम कलीम खान है इसके बाद वे एसपी कार्यालय पहुंचीं और एडिशनल एसपी को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच, एफआईआर दर्ज करने और सुरक्षा की मांग की।
रानी ठाकुर ने आरोप लगाया कि गुरु स्वर्गीय कमला बुआ के निधन के बाद हालात बिगड़े और इतवारी टोरी स्थित रंग महल में रह रहे 10 से 15 किन्नरों का गुप्त रूप से जबरन धर्म परिवर्तन कराया गया। उन्होंने मंदिर तोड़कर मस्जिद बनाए जाने, नमाज पढ़ने व मांस खाने के दबाव, मारपीट और बधाई की रकम से मदरसा-मस्जिद फंडिंग के आरोप भी लगाए।
उन्होंने एक साथी की आत्महत्या को भी इसी प्रताड़ना से जोड़ते हुए किरण नायक उर्फ कलीम खान और उसके साथियों को जिम्मेदार ठहराया। रानी ठाकुर ने कहा कि वे अकेली रहती हैं और उन्हें जान का खतरा है। वहीं पुलिस अधिकारियों ने मामले में निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है।








