होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

सागर : बल्ब खरीदने आए तीन युवक ड्रॉज से 30 हजार ले उड़े, मकरोनिया चौराहे की इलेक्ट्रिकल दुकान में चोरी

सागर : बल्ब खरीदने आए ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

सागर : बल्ब खरीदने आए तीन युवक ड्रॉज से 30 हजार ले उड़े, मकरोनिया चौराहे की इलेक्ट्रिकल दुकान में चोरी

सागर। मकरोनिया चौराहे पर स्थित एक इलेक्ट्रिकल दुकान में दिनदहाड़े चोरी की घटना सामने आई है। बल्ब खरीदने के बहाने दुकान में आए तीन युवकों ने दुकानदार का ध्यान भटकाकर ड्रॉज में रखे 30 हजार रुपए पार कर दिए। घटना शनिवार दोपहर करीब 1 बजे की बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार मकरोनिया चौराहा पर रानी अवंतीबाई मूर्ति के सामने स्थित उत्तम इलेक्ट्रिकल्स दुकान पर तीन युवक आए और बल्ब खरीदने की बात करने लगे। इसी दौरान एक युवक दुकानदार को सामान दिखाने में उलझाता रहा, जबकि अन्य ने काउंटर पर रखे ड्रॉज से नकदी निकाल ली।

चोरी की भनक लगते ही दुकानदार ने आसपास तलाश की, लेकिन तीनों युवक मौके से फरार हो चुके थे। इसके बाद दुकानदार ने मकरोनिया थाना पहुंचकर घटना की शिकायत दर्ज कराई।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
error: RNVLive Content is protected !!