होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

MP में फिर एक पति की हत्या : पत्नी ने प्रेमी संग रची साजिश, दतिया में हत्या कर शिवपुरी के जंगल में दफनाया शव

MP में फिर एक पति ...

[post_dates]

संपादक

Published on:

whatsapp

MP में फिर एक पति की हत्या : पत्नी ने प्रेमी संग रची साजिश, दतिया में हत्या कर शिवपुरी के जंगल में दफनाया शव

राजगढ़। जिले में एक सनसनीखेज हत्या का खुलासा हुआ है, जहां एक महिला ने अपने पति को रास्ते से हटाने के लिए प्रेमी और उसके साथियों के साथ मिलकर साजिश रची। योजना के तहत पति को दतिया जिले में बुलाया गया, वहां उसकी हत्या कर शव को शिवपुरी जिले के जंगल में छिपा दिया गया। पुलिस ने इस मामले में मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, मंगलवार को मृतक का अंतिम संस्कार उसके पैतृक गांव में किया गया।
पुलिस के अनुसार, तलेन थाना क्षेत्र के बमोरी गांव निवासी 26 वर्षीय जीवन कुमार पिता जगदीश मजदूरी करता था और अपनी पत्नी के साथ खिलचीपुर क्षेत्र में रह रहा था। 8 जनवरी को वह अचानक लापता हो गया। परिजनों द्वारा काफी तलाश करने के बाद भी जब कोई जानकारी नहीं मिली, तो 10 जनवरी को खिलचीपुर थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई।
जांच के दौरान पुलिस ने कॉल डिटेल रिकॉर्ड और मोबाइल लोकेशन खंगाली। इससे पता चला कि जीवन कुमार की आखिरी लोकेशन दतिया जिले के पनुआ गांव के आसपास की थी। इसी आधार पर खिलचीपुर पुलिस पनुआ गांव पहुंची और अजय जाटव नामक युवक को संदिग्ध मानते हुए हिरासत में लिया।
पूछताछ में अजय जाटव ने पुलिस को बताया कि 8 जनवरी को योजनाबद्ध तरीके से छोटू ठाकुर ने जीवन कुमार को पनुआ गांव बुलाया था। वहां से अजय जाटव, छोटू ठाकुर और छोटू जाटव तीनों उसे शिवपुरी जिले के दिनारा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तलवेंऊ के पास खाती बाबा मंदिर की पहाड़ियों में जंगल ले गए। वहां पहले उसे शराब पिलाई गई और फिर शाफी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी गई। हत्या के बाद शव को वन विभाग द्वारा पानी सोखने के लिए खोदे गए गड्ढे में डालकर ऊपर से पत्थरों से ढक दिया गया, ताकि किसी को शक न हो।
अजय जाटव की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी छोटू ठाकुर और मृतक की पत्नी को भी गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सामने आया कि सभी आरोपी आपस में रिश्तेदार और करीबी दोस्त थे। छोटू ठाकुर, छोटू जाटव का घनिष्ठ मित्र था, जबकि अजय जाटव छोटू जाटव का मामा है। छोटू ठाकुर भी अजय जाटव को मुंह बोला मामा मानता था। इसी आपसी रिश्ते और भरोसे के चलते तीनों ने मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया।
पुलिस पूछताछ में मुख्य आरोपी छोटू ठाकुर ने स्वीकार किया कि उसका मृतक की पत्नी के साथ पिछले 7 से 8 महीनों से प्रेम संबंध था। वह अक्सर उससे मिलने जाया करता था, लेकिन पति उनके रिश्ते में बाधा बन रहा था। इसी वजह से दोनों ने मिलकर जीवन कुमार को रास्ते से हटाने की साजिश रची और हत्या को अंजाम दिया। पूछताछ के बाद मृतक की पत्नी की संलिप्तता भी स्पष्ट होने पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस के अनुसार, जीवन कुमार यादव की पहचान करीब सात महीने पहले करेरा थाना क्षेत्र के नारही गांव निवासी छोटू ठाकुर से हुई थी। दोस्ती बढ़ने के बाद छोटू ठाकुर का जीवन के घर आना-जाना शुरू हो गया। इसी दौरान मृतक की पत्नी और छोटू ठाकुर के बीच बातचीत बढ़ी, जो धीरे-धीरे अवैध संबंध में बदल गई। यही प्रेम प्रसंग अंततः जीवन कुमार की हत्या की वजह बना।
मंगलवार को शिवपुरी में पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने जीवन कुमार का शव तलेन थाना क्षेत्र के बमोरी गांव पहुंचाया और परिजनों को सौंपा। गांव में अंतिम संस्कार किया गया। घटना के बाद से गांव में शोक का माहौल है और परिजन गहरे सदमे में हैं।
इनका कहना है
खिलचीपुर थाना प्रभारी उमाशंकर मुकाती ने बताया कि मुख्य आरोपी छोटू ठाकुर को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई, जिसमें मृतक की पत्नी की भूमिका सामने आई। इसके बाद पत्नी से पूछताछ कर उसे भी हत्या की साजिश में शामिल पाए जाने पर गिरफ्तार किया गया है। मामले की आगे की जांच जारी है।

Join our WhatsApp Group
संपादक

हमारे बारे में योगेश दत्त तिवारी पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और मीडिया की दुनिया में एक विश्वसनीय और सशक्त आवाज के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। अपने समर्पण, निष्पक्षता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता के चलते उन्होंने पत्रकारिता में एक मजबूत स्थान बनाया है। पिछले 15 वर्षों से वे प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र 'देशबंधु' में संपादक के रूप में कार्यरत हैं। इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने समाज के ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है और पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखा है। उनकी लेखनी न सिर्फ तथ्यपरक होती है, बल्कि सामाजिक चेतना को भी जागृत करती है। योगेश दत्त तिवारी का उद्देश्य सच्ची, निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता को बढ़ावा देना है। उन्होंने हमेशा युवाओं को जिम्मेदार पत्रकारिता के लिए प्रेरित किया है और पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम माना है। उनकी संपादकीय दृष्टि, विश्लेषणात्मक क्षमता और निर्भीक पत्रकारिता समाज के लिए प्रेरणास्रोत रही है।
error: RNVLive Content is protected !!