होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

900 करोड़ का एम्बुलेंस बजट, फिर भी हाथ ठेले पर बीमार पत्नी ! सागर की घटना पर भड़के जीतू पटवारी

900 करोड़ का एम्बुलेंस बजट, ...

[post_dates]

संपादक

Published on:

whatsapp

900 करोड़ का एम्बुलेंस बजट, फिर भी हाथ ठेले पर बीमार पत्नी ! सागर की घटना पर भड़के जीतू पटवारी

सागर शहर से शनिवार को सामने आए एक मार्मिक घटनाक्रम ने प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक गरीब वृद्ध द्वारा अपनी गंभीर रूप से बीमार पत्नी को हाथ ठेले पर अस्पताल ले जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इलाज के अभाव में महिला की बाद में मौत हो गई। इस मामले को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के चीफ़ जीतू पटवारी नेसंज्ञान लिया है।

जीतू पटवारी ने सोमवार शाम को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर वीडियो साझा करते हुए प्रदेश सरकार और स्वास्थ्य विभाग पर तीखा हमला बोला। उन्होंने लिखा कि मध्य प्रदेश में एम्बुलेंस सेवाओं के लिए लगभग 900 करोड़ रुपये का बजट होने के बावजूद सागर जैसे जिले में एक गरीब व्यक्ति को एम्बुलेंस तक उपलब्ध नहीं हो सकी। उन्होंने इस घटना को स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर तमाचा करार देते हुए सरकार को कठघरे में खड़ा किया।

वहीं, इस मामले में मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे सागर की सीएमएचओ डॉ. ममता तिमोरी ने अपना पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि संबंधित पीड़ित व्यक्ति द्वारा स्वास्थ्य विभाग या प्रशासन से किसी भी प्रकार की सहायता नहीं मांगी गई थी। यदि विभाग से संपर्क किया जाता, तो निश्चित रूप से एम्बुलेंस और आवश्यक चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराई जाती।

Join our WhatsApp Group
संपादक

हमारे बारे में योगेश दत्त तिवारी पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और मीडिया की दुनिया में एक विश्वसनीय और सशक्त आवाज के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। अपने समर्पण, निष्पक्षता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता के चलते उन्होंने पत्रकारिता में एक मजबूत स्थान बनाया है। पिछले 15 वर्षों से वे प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र 'देशबंधु' में संपादक के रूप में कार्यरत हैं। इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने समाज के ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है और पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखा है। उनकी लेखनी न सिर्फ तथ्यपरक होती है, बल्कि सामाजिक चेतना को भी जागृत करती है। योगेश दत्त तिवारी का उद्देश्य सच्ची, निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता को बढ़ावा देना है। उन्होंने हमेशा युवाओं को जिम्मेदार पत्रकारिता के लिए प्रेरित किया है और पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम माना है। उनकी संपादकीय दृष्टि, विश्लेषणात्मक क्षमता और निर्भीक पत्रकारिता समाज के लिए प्रेरणास्रोत रही है।
error: RNVLive Content is protected !!