होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

सागर : किन्नर समाज में टकराव: गुरु किरण बुआ ने साथी किन्नर पर लगाए मानहानि के गंभीर आरोप, एसपी से की शिकायत

सागर : किन्नर समाज में ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

सागर : किन्नर समाज में टकराव: गुरु किरण बुआ ने साथी किन्नर पर लगाए मानहानि के गंभीर आरोप, एसपी से की शिकायत

सागर। शहर के किन्नर समाज में आरोप प्रत्यारोप का दौर थम नहीं रहा अब इतवारी टौरी, वल्लभ नगर वार्ड निवासी किन्नर गुरु किरण बुआ ने एक अन्य किन्नर रानी ठाकुर पर मानहानि और झूठे आरोप लगाने का गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आवेदन दिया है।

किरण बुआ ने अपनी शिकायत में बताया कि रानी ठाकुर ने स्वेच्छा से उन्हें अपना गुरु स्वीकार किया था, लेकिन बाद में आपसी रंजिश के चलते उनके खिलाफ निराधार और आपत्तिजनक आरोप लगाए जाने लगे। उनका कहना है कि रानी ठाकुर आपराधिक प्रवृत्ति की है और उस पर केसली थाना में आपराधिक प्रकरण दर्ज है। साथ ही वह शराब की लत की आदी है, जिसके कारण उसके कृत्यों से पूरे किन्नर समाज को समाज के अन्य वर्गों में गलत दृष्टि से देखा जाने लगा था। इसी बात को लेकर टोके जाने पर रानी ठाकुर नाराज हो गई।

किरण बुआ ने आरोप लगाया कि 9 मई 2024 में रानी ठाकुर ने तनु और मोना किन्नर के साथ मिलकर उन्हें चाय में बेहोशी की दवा पिलाई और उनके घर से 5 लाख रुपये नकद, एक तोला सोने की झुमकी और मंगलसूत्र चोरी कर ले गई। इस संबंध में उन्होंने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, जिससे रानी ठाकुर उनसे और अधिक खफा हो गई।

शिकायत के अनुसार, इसी रंजिश के चलते रानी ठाकुर ने किरण बुआ पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने, गौमांस सेवन जैसे गंभीर और निराधार आरोप लगाए, इतना ही नहीं एक किन्नर की आत्महत्या के मामले में भी उनका नाम जोड़े जाने का प्रयास किया गया।

किरण बुआ ने कहा कि इन झूठे आरोपों से न केवल उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची है, बल्कि उनके शिष्यों और समाज में भी उनके प्रति गलत धारणा बन रही है। उन्होंने पुलिस से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ मानहानि सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज करने की मांग की है।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
error: RNVLive Content is protected !!