होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

कारों की टक्कर में युवक की मौत,गाय को बचाने में अनियंत्रित हुई थी कार

कारों की टक्कर में युवक ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

कारों की टक्कर में युवक की मौत,गाय को बचाने में अनियंत्रित हुई थी कार
सागर। गौरझामर थाना क्षेत्र के मढ़ी-जमुनिया-बहेरिया रोड पर शुक्रवार को दो कारों की टक्कर हो गई। दुर्घटना में एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। घटना में कार में सवार युवक की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। शव का पंचनामा बनाकर अस्पताल भेजा गया। जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह हरिओम पिता जोरावल दांगी 25 वर्ष बहेरिया से कार में सवार होकर गौरझामर की ओर जा रहे थे। तभी रास्ते में मढ़ी के पास अचानक सड़क पर सामने गाय आ गई। गाय को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हुई। इसी दौरान पीछे से आ रही दूसरी कार ने टक्कर मार दी। टक्कर में कार सड़क किनारे पलट गई। दुर्घटना में गंभीर चोटे आने से हरिओम की मौके पर ही मौत हो गई। घटना देख आसपास खेतों में मौजूद किसान पहुंचे। उन्होंने गांव वालों और पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। देवरी अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिवार वालों को सौंप दिया गया। गौरझामर थाना प्रभारी नासिर फारूकी ने बताया कि मढ़ी जमुनिया रोड पर सड़क दुर्घटना में युवक की मौत हुई है। मामला दर्ज कर घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
error: RNVLive Content is protected !!