होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

सागर : मतदाता सूची में भेदभाव का आरोप, मुस्लिम समाज की मौन रैली, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

सागर : मतदाता सूची में ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

सागर : मतदाता सूची में भेदभाव का आरोप, मुस्लिम समाज की मौन रैली, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

सागर। मतदाता सूची में कथित भेदभाव को लेकर मुस्लिम समाज के लोगों ने शुक्रवार दोपहर 3 बजे जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। मुस्लिम समाज ने आरोप लगाया कि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान आपत्तियां और नोटिस मुख्य रूप से मुस्लिम नामों पर ही लगाए जा रहे हैं, जिससे समाज में असंतोष और रोष का माहौल बन रहा है।
मुस्लिम समाज के लोग दोपहर 2:30 बजे खेल परिसर मैदान के पास एकत्रित हुए और मौन रैली के रूप में कलेक्ट्रेट पहुंचे। ज्ञापन में उन्होंने जिला कलेक्टर से मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की।

ज्ञापन में चेतावनी दी गई कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई, तो समाज न्यायालय की शरण लेने को मजबूर होगा। प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच का आश्वासन दिया है।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
प्रमुख खबरें
View All
error: RNVLive Content is protected !!