सागर जिले के इस क्षेत्र में चोरों ने फैलाई दहशत, एक रात में पांच घरों के टूटे ताले
सागर/मालथौन। शुक्रवार शनिवार की दरम्यानी रात्रि में चोरों ने अलग-अलग 5 घरों के ताले तोड़कर पुलिस की नींद उड़ा दी, पुलिस की गश्त पर सवाल खड़े हो रहे हैं मैन रोड के घरों को चोर बेखौफ निशाना बनाने से भी नहीं चूक रहे हैं। दो घरों से लाखो रुपये के चांदी के आभूषण सामग्री उड़ाकर ले गये, वारदात के बाद से नगर चोरों की दहशत फैल गई। चोरों के इतने हौसले बुंलद हैं कि घर, दुकान के बाहर लगे सीसीटीव्ही कैमरों को तोड़कर घटना को अंजाम दे रहे हैं। चोर घरों के ताले तोड़ते रहे पुलिस और घर मालिक को भनक भी नहीं लगी। कुछ दिन पूर्व बस स्टैंड के आसपास पास की दुकानों के ताले तोड़कर छुटपुट चोरी की घटनायें सामने आई थी। उसके बाद भी पुलिस ने सबक लेकर सतर्कता नहीं बरती। लगातार चोर सक्रियता से वारदात करने में लगे हुये है। आम जनता की जान व माल की सुरक्षा के लिये पुलिस की कमी सबसे बड़ी समस्या बनी हुई है थाना में इतना पर्याप्त पुलिस बल उपलब्ध नहीं है। नगर के मुख्य मार्ग स्थित चौधरी मुहल्ले में चोर गिरोह वारदात करते रहे, लोग सोते रहे सुबह उठकर देखा कि घरों का सामान बिखरा पड़ा, दरबाजे टूटे, तिजोरी खाली खुली पड़ी दिखाई दे रही हैं। मौके पर डायल 112 पुलिस को सूचना देकर वारदात की जानकारी दी। घटना कपड़ा व्यापारी सुबोध कुमार जैन चौधरी निवासी नया बाजार के घर के अंदर छतों के जरिये चोर घर के अंदर घुसकर इस कमरे उस कमरे को खगालते रहे। जिस कमरे सेठ सो रहे थे उसकी बाहर से कुंडी लगाकर दूसरे कमरे की अलवारी, तिजोरी रखी हुई थी उसे तोड़कर एवं बाहर रखे चांदी का आर्टिफिशियल रथ और घोड़ा, ऊंट चोरी कर ले गये यहा तक कि माइक साउंड साथ में ले गये। पुलिस थाना में सुबोध चौधरी द्वारा दी सूचना पर रिपोर्ट दर्ज कर ली हैं। पुलिस चोरी गया समान की कीमत बीस हजार रुपये आंक रही है जबकि वर्तमान में उन समान की कीमत एक लाख रुपये से ज्यादा बता रहे है। दूसरी घटना रानी चौधरी के सूने घर का ताला तोड़कर घर के अंदर रखी अलवारी लॉक तोड़कर उसमें रखी करधौनी, पायल लगभग 1 किलो चांदी अन्य सामग्री चुरा ले गये। उनके घर का ताला टूटा देखकर उन्हें फोन पर सूचना दी वह अपने मायके बांदरी थी, उन्होंने घर आकर देखा कि घर के अंदर सामना बिखरा पड़ा था अलवारी खुली मिली उसका समान कपड़ा लत्ता नीचे पड़े थे उसमें रखी चांदी की पायल और करधौनी गायब थी। इन्होंने पुलिस थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई हैं। सुभाष चौधरी की दुकान शटर का ताला तोड़ने का प्रयास किया गया। उनके यहा लगे टीन शेड के ऊपर दो और सामने वाली दुकान सीसीटीव्ही कैमरा तोड़कर बाहर फेंक दिये। यहा चोरों का चोरी का प्रयास विफल हो गया। चौथा प्रयास दिलीप चौधरी के घर के दरवाजे व शटर का ताला तोड़कर घर मे दुकान में घुसने का प्रयास किया गया। 5 वी वारदात महेश मुन्ना चौधरी के घर के गेट की कुंडी तोड़कर अंदर घुसने का प्रयास किया। विकास सुभाष चौधरी के यहा लगे कैमरे मे चार चोर कैद हुये वह चेहरे पर नकाब से ढके हुए वही एक त्रिपाल पन्नी ओढ़कर कैमरों तोड़ते नजर आये हैं। पुलिस ने फरियादी सुबोध चौधरी और रानी चौधरी की रिपोर्ट पर अज्ञात चोरों के विरुद्ध मामला दर्जकर पड़ताल में जुट गई है। नगर के विभिन्न स्थानों पर लगे सीसीटीव्ही कैमरों को पुलिस खंगाल रही हैं।
सागर जिले के इस क्षेत्र में चोरों ने फैलाई दहशत, एक रात में पांच घरों के टूटे ताले
सागर जिले के इस क्षेत्र ...
[post_dates]

संपादक







