सागर के लाखा बंजारा झील पर बने एलिवेटेड कॉरिडोर का नाम अब अटल पथ
सागर शहर के लाखा बंजारा झील पर बने एलिवेटेड कॉरिडोर को अब भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई के नाम से जाना जाएगा। नगर निगम परिषद की बैठक में एलिवेटेड कॉरिडोर का नाम अटल पथ रखने पर स्वीकृति प्रदान की गई।
महापौर संगीता तिवारी ने शनिवार दोपहर 1 बजे यह जानकारी दी है उन्होंने कहा कि स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत रहे हैं। शहर के बीचो-बीच झील पर बने इस प्रमुख कॉरिडोर को अब उनके नाम से पहचान मिलेगी।
परिषद के इस निर्णय का शहरवासियों ने स्वागत किया है और इसे अटल जी के प्रति सम्मान का प्रतीक बताया है।








