सागर : गढ़ाकोटा में नाले से मिला मानव नरकंकाल, इलाके में फैली सनसनी
सागर जिले के गढ़ाकोटा थाना क्षेत्र अंतर्गत संजरा तिगड्डा के पास शनिवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक नाले में मानव नरकंकाल मिला। नरकंकाल मिलने की खबर फैलते ही क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया और मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, संजरा तिगड्डा के समीप स्थित नाले के पास से गुजर रहे ग्रामीणों की नजर पानी के किनारे पड़े नरकंकाल पर पड़ी। कंकाल देखते ही ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही आसपास के गांवों से भी लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। इसके बाद ग्रामीणों ने तत्काल गढ़ाकोटा थाना पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने संभाला मोर्चा
सूचना मिलते ही गढ़ाकोटा थाना पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल की घेराबंदी कर साक्ष्य जुटाए और नरकंकाल को कब्जे में लिया। प्रारंभिक जांच में पुलिस का कहना है कि नरकंकाल काफी पुराना प्रतीत हो रहा है, जिससे मौके पर उसकी पहचान किया जाना संभव नहीं हो सका।
गुमशुदगी मामलों से जोड़कर जांच
पुलिस अब इस मामले को गंभीरता से लेते हुए आसपास के थाना क्षेत्रों में दर्ज पिछले कुछ महीनों की गुमशुदगी की रिपोर्टों की जांच कर रही है। साथ ही नरकंकाल को पोस्टमार्टम एवं फॉरेंसिक जांच के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है, ताकि मौत के कारणों और पहचान से जुड़ी अहम जानकारी मिल सके।
फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की जांच में जुटी है। जांच पूरी होने के बाद ही नरकंकाल के रहस्य से पर्दा उठा








