होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

कवि हरीश शर्मा को मिला भारत सरकार का रघुराज पीलमैन फाउंडेशन अवॉर्ड,कवि शर्मा पहले भी अनेकों अवार्डों से हो चूकें हैं सम्मानित

कवि हरीश शर्मा को मिला ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

कवि हरीश शर्मा को मिला भारत सरकार का रघुराज पीलमैन फाउंडेशन अवॉर्ड,कवि शर्मा पहले भी अनेकों अवार्डों से हो चूकें हैं सम्मानित

लक्ष्मणगढ़ – (सीकर) कस्बा निवासी व बेटा पढ़ाओ-संस्कार सिखाओ अभियान के संस्थापक, अध्यक्ष, कवि हरीश शर्मा को भारत सरकार के मिनिस्ट्री ऑफ कॉरपोरेट अफेयर्स द्वारा रघुराज पीलमैन फॉउन्डेशन द्वारा ग्लोबल ह्यूमन राइट एंड ग्रीन वारियर अवार्ड से सम्मानित किया गया। शर्मा को यह सम्मान उनके द्वारा किये गए जन जागृति व पर्यावरण बचाने की मुहिम के तहत दिया गया। इस तरह के अवार्ड पर्यावरण व मानवता के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वालों को दिये जाते हैं। यह अवार्ड मिलना पूरे क्षेत्र के लिए बहुत बड़े गौरव की बात हैं।
कवि शर्मा को इससे पहले भी अनेकों अवार्डों से सम्मानित किया जा चुका हैं। शर्मा को यह अवार्ड भारत सरकार की रघुराज पीलमैन फाउंडेशन के फाउंडर और सीईओ डॉ.रघुराज और डायरेक्टर रजनी मेन्द्रे और नितेश कुमार के द्वारा प्रदान किया गया।
शर्मा द्वारा कई वर्षों से पर्यावरण बचाने के लिए पेड़ लगाने का बहुत बड़ा अभियान चलाया गया, जिसकें तहत पेड़ लगाने व वितरण का कार्य किया गया था। शर्मा द्वारा लोगों को जन्मदिन या अन्य किसी बहाने पेड़ लगाने के लिए प्रेरित भी किया जाता है। कवि शर्मा ने पिछले कुछ सालों से “जन जागृति अभियान मर रही इंसानियत की अलख को फिर से जगाना होगा, सड़क दुर्घटना में घायल हुए व्यक्तियों का वीडियो न बनाकर उन्हें समय पर अस्पताल पहुंचाकर मानवता का धर्म निभाना होगा” इसके तहत लोगों को प्रेरित किया जाता हैं कि दुर्घटना में घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचायें जिससे घायल की जान बच सकें। शर्मा द्वारा बेटा पढ़ाओ-संस्कार सिखाओ अभियान काफी वर्षों से चलाया जा रहा हैं जिसका उद्देश्य हैं कि अगर बेटे पढ़े लिखे और संस्कारी होंगे तो बेटियों के साथ कुछ गलत नहीं होगा, बेटे स्वयं उनकी रक्षा करेंगे।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
error: RNVLive Content is protected !!