होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

सागर : एनएच-44 पर यात्री बस – कंटेनर की टक्कर, तीन यात्री घायल

सागर : एनएच-44 पर यात्री ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

सागर : एनएच-44 पर यात्री बस – कंटेनर की टक्कर, तीन यात्री घायल

सागर। नेशनल हाईवे-44 पर सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत बम्होरी सीमेंट खम्बा फैक्ट्री के पास सोमवार सुबह करीब 11 बजे एक यात्री बस और कंटेनर के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार तीन यात्री घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

सिविल लाइन थाना प्रभारी आनंद सिंह ने बताया कि कंटेनर क्रमांक HR-38-Z-6211 के चालक ने हरसिद्धि ट्रेवल्स की यात्री बस क्रमांक MP-49-P-0811 को टक्कर मार दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस की मदद से बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज भिजवाया।

घायलों की पहचान अर्पित गौड़ निवासी हनोता वंसियाँ राजू नागवंशी (निवासी बम्होरी बक्सवाहा) और आरती ठाकुर निवासी बटालियन, मकरोनिया के रूप में हुई है। तीनों का अस्पताल में उपचार जारी है।

पुलिस ने मौके से दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारू कराया। फिलहाल पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
error: RNVLive Content is protected !!