होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

सरकारी हॉस्टल में 8 वीं की छात्रा से रेप,जान से मारने की धमकी देकर 4 महीने तक किया दुष्कर्म प्रेग्नेंट होने पर खुलासा

सरकारी हॉस्टल में 8 वीं ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

सरकारी हॉस्टल में 8 वीं की छात्रा से रेप,जान से मारने की धमकी देकर 4 महीने तक किया दुष्कर्म प्रेग्नेंट होने पर खुलासा
बीना। सरकारी हॉस्टल में 12 साल की छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर करीब 4 महीने तक नाबालिग से रेप करता रहा। पीड़िता की तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल लाया गया, जहां चेकअप के बाद उसके तीन महीने की गर्भवती होने का पता चला। मामला जिले के एक आदिवासी सरकारी हॉस्टल का है। छात्रा भोपाल के हमीदिया अस्पताल में भर्ती है। कोहेफिजा थाने में जीरो पर कायमी कर केस डायरी खुरई भेजी गई है। छात्रा ने पुलिस को बताया कि वह मूलतः विदिशा जिले के गंजबासौदा के एक गांव की रहने वाली है। हॉस्टल में रहकर 8वीं की पढ़ाई कर रही है। यहां पिछले दो साल से रह रही है। पीड़िता ने कहा अल्ताफ नाम का युवक हॉस्टल में सब्जी देने आता था। सितंबर 2025 में वह जबरदस्ती छात्रा के कमरे में घुस आया। दरवाजा बंद कर छात्रा के साथ रेप किया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। डरी सहमी छात्रा ने इस बारे में किसी को नहीं बताया। इसके बाद आरोपी को जब भी मौका मिलता, वह दुष्कर्म करता रहा। शनिवार को छात्रा के पेट में दर्द हुआ तो उसने वार्डन और चौकीदार को बताया। वार्डन ने छात्रा के माता पिता को बुलाया। परिजन उसे 1 फरवरी को भोपाल के हमीदिया अस्पताल ले गये, जहां जांच के दौरान डॉक्टर ने तीन महीने का गर्भ बताया। इसके बाद कोहेफिजा थाना पुलिस को सूचना दी गई। पीड़ित छात्रा के माता पिता विदिशा जिले के रहने वाले हैं, आर्थिक स्थिति कमजोर है। पांच बहनें और दो भाई हैं। खुरई थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह दांगी ने कहा जैसे ही केस डायरी मिलेगी, आगे की कार्यवाही शुरू कर दी जायेगी।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
error: RNVLive Content is protected !!