सागर : असामाजिक तत्वों पर कसा शिकंजा, 2 उपद्रवी, गिरफ्तार कर भेजे गये जेल
सागर। शहर में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य से मोतीनगर पुलिस द्वारा लगातार सख्त, सतर्क एवं प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 3 जनवरी को मोतीनगर पुलिस ने बेवजह घूमकर संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त 2 असामाजिक तत्वों को गिरफ्तार कर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करते हुये उन्हें जेल भेजा है। मोतीनगर पुलिस को सूचना प्राप्त हो रही थी कि कुछ युवक क्षेत्र में बेवजह घूमकर आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने की फिराक में हैं, जिससे आम नागरिकों में भय एवं असुरक्षा का माहौल बन सकता है। सूचना की गंभीरता को देखते हुये थाना प्रभारी निरीक्षक जसवंत राजपूत के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुये कल्लू उर्फ कालूराम पिता चुख्खे, पिता राजू कोरी 19 वर्ष निवासी पंतनगर वार्ड, अंकित जैन पिता प्रदीप जैन 20 वर्ष निवासी शास्त्री वार्ड को अभिरक्षा में लेकर धारा 170 बीएनएस के अंतर्गत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई एवं न्यायालय में पेश किया। पूछताछ एवं अभिलेखों के अवलोकन से यह भी तथ्य सामने आया कि आरोपी अंकित जैन पूर्व से आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है, जिसके विरुद्ध थाना मोतीनगर में अपराध क्र. 1063/2024 अंतर्गत धारा 296, 119(1), 115(2), 118(1), 351(3), 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध है। समय रहते की गई इस कार्यवाही से संभावित गंभीर घटनाओं को रोका गया है। थाना प्रभारी निरीक्षक जसवंत राजपूत की सक्रियता एवं निर्णय क्षमता के चलते लगातार असामाजिक तत्वों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा रहा है। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक जसवंत राजपूत थाना प्रभारी मोतीनगर, अशोक, नदीम शेख, राहुल का योगदान रहा।
सागर : असामाजिक तत्वों पर कसा शिकंजा, 2 उपद्रवी, गिरफ्तार कर भेजे गये जेल
सागर : असामाजिक तत्वों पर ...
by Suraj Sen
[post_dates]

Sub Editor







