होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

सागर : ट्रांसमिशन टावर से 170 मीटर तार चोरी, पुलिस ने 2 लाख कीमत का तार बरामद कर चार आरोपी दबोचे

सागर : ट्रांसमिशन टावर से ...

[post_dates]

संपादक

Published on:

whatsapp

सागर : ट्रांसमिशन टावर से 170 मीटर तार चोरी, पुलिस ने 2 लाख कीमत का तार बरामद कर चार आरोपी दबोचे
सागर। बहरोल थाना पुलिस ने शनिवार को बिजली लाइन के तार चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा है। आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया तार जब्त किया गया है। थाने लाकर आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने विद्युत ट्रांसमिशन टावर लाइन से करीब 170 मीटर तार चोरी किया था। जिसकी अनुमानित कीमत करीब 1.5 से 2 लाख रुपये थी। मामले की शिकायत पर प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया, आरोपियों की तलाश शुरू की। पुलिस टीम ने मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। लोकेशन मिलते ही विनायका क्षेत्र में दबिश देकर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम श्याम मिलन दांगी पिता जयसिंह दांगी उम्र 27 वर्ष, भगवान सिंह पिता गोविंद लोधी 25 वर्ष, विजय सिंह पिता रंधीर सिंह दांगी 23 वर्ष और प्रवेश पिता अमोल सिंह लोधी 21 वर्ष सभी निवासी ग्राम भूसाकमलपुर विनायका होना बताया। थाने लाकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपियों के कब्जे से चोरी गया तार जब्त किया गया। बहरोल थाना प्रभारी धर्मेंद्र लोधी ने बताया कि तार चोरी के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के बाद आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया है।

Join our WhatsApp Group
संपादक

हमारे बारे में योगेश दत्त तिवारी पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और मीडिया की दुनिया में एक विश्वसनीय और सशक्त आवाज के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। अपने समर्पण, निष्पक्षता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता के चलते उन्होंने पत्रकारिता में एक मजबूत स्थान बनाया है। पिछले 15 वर्षों से वे प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र 'देशबंधु' में संपादक के रूप में कार्यरत हैं। इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने समाज के ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है और पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखा है। उनकी लेखनी न सिर्फ तथ्यपरक होती है, बल्कि सामाजिक चेतना को भी जागृत करती है। योगेश दत्त तिवारी का उद्देश्य सच्ची, निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता को बढ़ावा देना है। उन्होंने हमेशा युवाओं को जिम्मेदार पत्रकारिता के लिए प्रेरित किया है और पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम माना है। उनकी संपादकीय दृष्टि, विश्लेषणात्मक क्षमता और निर्भीक पत्रकारिता समाज के लिए प्रेरणास्रोत रही है।
error: RNVLive Content is protected !!