होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

सागर : सेमराघाट में कुएं में गिरा हिरण शावक, डायल 112 टीम ने दिखाया साहस, सुरक्षित बचाया

सागर : सेमराघाट में कुएं ...

[post_dates]

संपादक

Published on:

whatsapp

सागर : सेमराघाट में कुएं में गिरा हिरण शावक, डायल 112 टीम ने दिखाया साहस, सुरक्षित बचाया

सागर। जैसीनगर तहसील के ग्राम सेमराघाट में एक किसान के कुएं में हिरण का बच्चा गिर गया। मंगलवार सुबह 10 बजे कुएं से आवाज आने पर आसपास के किसानों ने खेत मालिक आकाश राजपूत को सूचना दी। झांककर देखने पर हिरण का बच्चा पानी में तैरता नजर आया।
सूचना मिलते ही मोतीनगर थाना क्षेत्र की डायल 112 टीम मौके पर पहुंची। पुलिस कर्मियों में दीपक यादव, चंदन बिहारी, पवन ठाकुर और चालक साजिद खान ने रस्सियों की मदद से कुएं में उतरकर रेस्क्यू शुरू किया और हिरण के बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
घटना की जानकारी वन विभाग को भी दी गई। जांच में हिरण का बच्चा स्वस्थ पाया गया, जिसके बाद उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया।

Join our WhatsApp Group
संपादक

हमारे बारे में योगेश दत्त तिवारी पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और मीडिया की दुनिया में एक विश्वसनीय और सशक्त आवाज के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। अपने समर्पण, निष्पक्षता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता के चलते उन्होंने पत्रकारिता में एक मजबूत स्थान बनाया है। पिछले 15 वर्षों से वे प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र 'देशबंधु' में संपादक के रूप में कार्यरत हैं। इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने समाज के ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है और पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखा है। उनकी लेखनी न सिर्फ तथ्यपरक होती है, बल्कि सामाजिक चेतना को भी जागृत करती है। योगेश दत्त तिवारी का उद्देश्य सच्ची, निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता को बढ़ावा देना है। उन्होंने हमेशा युवाओं को जिम्मेदार पत्रकारिता के लिए प्रेरित किया है और पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम माना है। उनकी संपादकीय दृष्टि, विश्लेषणात्मक क्षमता और निर्भीक पत्रकारिता समाज के लिए प्रेरणास्रोत रही है।
प्रमुख खबरें
View All