होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

सागर : अनुपस्थित शिक्षक को वेतन देने पर प्रभारी प्राचार्य निलंबित

सागर : अनुपस्थित शिक्षक को ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

सागर : अनुपस्थित शिक्षक को वेतन देने पर प्रभारी प्राचार्य निलंबित
सागर। बांदरी में स्थित संदीपनी स्कूल के प्रभारी प्राचार्य को संभागायुक्त अनिल सुचारी ने निलंबित किया है। क्रय प्रक्रिया का अनुपालन नहीं करने और अनुपस्थित शिक्षक को वेतन देने पर प्रभारी प्राचार्य पर कार्यवाही की गई है। कमिश्नर कार्यालय से जारी निलंबन आदेशानुसार प्रभारी प्राचार्य संदीपनी विद्यालय बांदरी देवेंद्र कुमार मिश्रा द्वारा की जा रही अनियमितताओं के संबंध में शिकायत प्राप्त हुई थी। शिकायत की जांच के लिये गठित जांच समिति ने जांच के बाद रिपोर्ट पेश की। जांच प्रतिवेदन के अनुसार प्रभारी प्राचार्य मिश्रा ने विद्यालय के लिये क्रय की जाने वाली सामग्री के संबंध में मप्र भंडार क्रय नियम और सेवा उपार्जन नियम 2015 यथा संशोधित 2022 के नियम 9 और प्रपत्र में वर्णित प्रावधान अनुसार प्रक्रिया का नियमानुसार पालन नही किया। वर्ग 3 सहायक शिक्षक विज्ञान दिव्यांश मिश्रा के विद्यालय में लगातार अनुपस्थित पाये जाने के बाद भी प्रभारी प्राचार्य बांदरी ने दिव्यांश मिश्रा को वेतन भुगतान किया। जांच समिति से प्राप्त जांच प्रतिवेदन और संयुक्त संचालक लोक शिक्षण से प्राप्त अभिमत के अवलोकन के बाद प्रभारी प्राचार्य मिश्रा को प्रथम दृष्ट्या दोषी पाते हुये तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
प्रमुख खबरें
View All
error: RNVLive Content is protected !!