अपनी ही शादी के कार्ड बांट कर लौट रहे न.प कर्मी की सड़क हादसे में मौत, खुशियां मातम में बदली
सागर/मालथौन। नगर परिषद बरोदिया कलां में पदस्थ कर्मचारी की सड़क दुर्घटना में मौत की खबर ने झकझोर दिया 6 दिन बाद की उसकी शादी थी। जहां शादी की तैयारियां परिवार में चल रही थी मातम में बदल गई खबर से क्षेत्र शोक की लहर फैल गई। जानकारी के अनुसार मालथौन निवासी नप कर्मी अनुभव गुप्ता पिता रज्जन गुप्ता 25 साल देर शाम बाइक से बरोदिया तरफ से मालथौन तरफ आ रहे थे, नकटा पुल मंदिर के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मारकर भाग गया। जिससे घटना स्थल युवक की मौत हो गई। मौके पर हादसा की जानकारी लगते पुलिस मौके पर पहुंची। घटना स्थल से नप कर्मी गुप्ता को बेसुध हालात में युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां चिकित्सीय परीक्षण दौरान उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी लगते नगर में शोक की लहर फैल गई, बताया गया कि युवक 6 दिन बाद उसकी शादी थी उसकी तैयारियां चल रही थी।








