होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

सागर : जम्मू कश्मीर से मजदूरी करके 9 माह में घर लौटे युवक ने लगाया फंदा, महुआ के पेड़ पर लटकता मिला शव

सागर : जम्मू कश्मीर से ...

[post_dates]

संपादक

Published on:

whatsapp

सागर : जम्मू कश्मीर से मजदूरी करके 9 माह में घर लौटे युवक ने लगाया फंदा, महुआ के पेड़ पर लटकता मिला शव
सागर/शाहगढ़। बीला थाना क्षेत्र के ग्राम रुरावन में युवक ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। मंगलवार को शव का पंचनामा बनाकर शाहगढ़ पोस्टमार्टम के लिये भेजा। पुलिस के अनुसार गोविंद पुत्र भोंदू विश्वकर्मा 26 वर्ष निवासी रुरावन मजदूरी करता था। वह बीते रोज ही जम्मू कश्मीर से मजदूरी करके 9 माह बाद घर लौटा। सोमवार शाम वह गांव के धर्मा अहिरवार और विश्वनाथ महाराज के साथ शाम करीब 4 बजे घर से बगैर बताये कहीं चला गया। देर रात तक वापस नहीं लौटा तो परिवार वालों ने सुबह तलाश शुरू की, आसपास पता किया। लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। इसी दौरान पापेट रोड के पास लगे महुआ पेड़ पर गोविंद का शव फंदे पर झूलता हुआ मिला। घटना सामने आते ही परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को फंदे से नीचे उतारा और शव का पंचनामा बनाया। पोस्टमार्टम कराकर शव परिवार वालों को सौंप दिया गया है। वहीं मामले में मर्ग कायम कर पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।

Join our WhatsApp Group
संपादक

हमारे बारे में योगेश दत्त तिवारी पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और मीडिया की दुनिया में एक विश्वसनीय और सशक्त आवाज के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। अपने समर्पण, निष्पक्षता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता के चलते उन्होंने पत्रकारिता में एक मजबूत स्थान बनाया है। पिछले 15 वर्षों से वे प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र 'देशबंधु' में संपादक के रूप में कार्यरत हैं। इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने समाज के ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है और पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखा है। उनकी लेखनी न सिर्फ तथ्यपरक होती है, बल्कि सामाजिक चेतना को भी जागृत करती है। योगेश दत्त तिवारी का उद्देश्य सच्ची, निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता को बढ़ावा देना है। उन्होंने हमेशा युवाओं को जिम्मेदार पत्रकारिता के लिए प्रेरित किया है और पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम माना है। उनकी संपादकीय दृष्टि, विश्लेषणात्मक क्षमता और निर्भीक पत्रकारिता समाज के लिए प्रेरणास्रोत रही है।
प्रमुख खबरें
View All