होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

शादी के आठ महीने बाद दर्दनाक अंत: सागर में 20 वर्षीय नवविवाहिता फंदे पर मिली

शादी के आठ महीने बाद ...

[post_dates]

संपादक

Published on:

whatsapp

शादी के आठ महीने बाद दर्दनाक अंत: सागर में 20 वर्षीय नवविवाहिता फंदे पर मिली

सागर/बीना। राम सागर गांव में एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मंगलवार दोपहर को उसका शव बीना सिविल अस्पताल लाया गया। घटना भानगढ़ थाना क्षेत्र की कंजिया पुलिस चौकी के अंतर्गत हुई। मृतका की पहचान दीक्षा पति गोविंद अहिरवार 20 निवासी रामसागर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार दीक्षा ने अपने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर फांसी लगा ली। घटना के समय घर के अन्य सदस्य खेत में काम कर रहे थे। जब वे लौटे और दरवाजा अंदर से बंद पाया, तो उसे तोड़कर देखा गया, जहां दीक्षा का शव पंखे से लटका मिला। दीक्षा अहिरवार की शादी पिछले साल 9 जून को हुई थी। बताया जा रहा है कि वह लंबे समय से अपने मायके जाने की जिद कर रही थी, लेकिन ससुराल पक्ष के लोग उसे जाने से मना कर रहे थे। आशंका है कि इसी वजह से उसने यह कदम उठाया। घटना की सूचना मिलते ही कंजिया पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को फंदे से उतारा और मंगलवार दोपहर को पोस्टमार्टम के लिये बीना सिविल अस्पताल भेजा। नवविवाहिता का मामला होने के कारण नायब तहसीलदार को भी मौके पर बुलाया गया। डॉक्टरों के एक पैनल द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराया गया, जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। इस बीच नवविवाहिता के मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना और हत्या का आरोप लगाया है। नायब तहसीलदार हेमराज मेहर ने बताया कि नवविवाहिता का मामला होने के कारण वे मौके पर पहुंचे थे। आत्महत्या का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पायेगा। कंजिया चौकी प्रभारी एएसआई कमलेश धुर्वे ने जानकारी दी कि मायके पक्ष द्वारा ससुराल पक्ष पर लगाये गये आरोपों की जांच की जायेगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद परिजनों और मायके पक्ष के बयान दर्ज किये जायेंगे। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Join our WhatsApp Group
संपादक

हमारे बारे में योगेश दत्त तिवारी पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और मीडिया की दुनिया में एक विश्वसनीय और सशक्त आवाज के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। अपने समर्पण, निष्पक्षता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता के चलते उन्होंने पत्रकारिता में एक मजबूत स्थान बनाया है। पिछले 15 वर्षों से वे प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र 'देशबंधु' में संपादक के रूप में कार्यरत हैं। इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने समाज के ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है और पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखा है। उनकी लेखनी न सिर्फ तथ्यपरक होती है, बल्कि सामाजिक चेतना को भी जागृत करती है। योगेश दत्त तिवारी का उद्देश्य सच्ची, निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता को बढ़ावा देना है। उन्होंने हमेशा युवाओं को जिम्मेदार पत्रकारिता के लिए प्रेरित किया है और पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम माना है। उनकी संपादकीय दृष्टि, विश्लेषणात्मक क्षमता और निर्भीक पत्रकारिता समाज के लिए प्रेरणास्रोत रही है।
प्रमुख खबरें
View All